नई दिल्ली, 28 जनवरी : ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।
चीन के एआई स्टार्टअप डीपसेक के झटके ने पिछले सत्र के कारोबार के दौरान अमेरिकी टेक शेयरों को पूरी तरह से हिला दिया, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान तीन प्रतिशत तक की गिरावट आ गई। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,012.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 610.90 अंक यानी 3.06 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 19,343.41 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 44,674.64 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 8,503.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,906.58 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 112.75 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 21,282.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 3 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। ताइवान, कोरिया, इंडोनेशिया और चीन के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से ताइवान वेटेड इंडेक्स, कोस्पी इंडेक्स, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई हलचल नहीं है।
गिफ्ट निफ्टी 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,902.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.38 प्रतिशत उछल कर 3,811.06 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,232.68 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 420.59 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 39,145.21 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 1,340.03 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सोने की वायदा कीमतों में परस्पर विरुद्ध चालः सोना 69 रुपये बढ़ा, चांदी में 392 रुपये की नरमी
सोना वायदा रु.969 और चांदी वायदा रु.1,923 लुढ़काः क्रूड ऑयल में रु.61 की नरमी
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी ...
चांदी वायदा रु.1,087 लुढ़काः सोना वायदा में रु.9 का सुधारः क्रूड ऑयल रु.128 फिसला
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी ...
Previous
Article