बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दिन, हैदर अली शेख का ज़ोरदार जनसंपर्क

बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दिन, हैदर अली शेख का ज़ोरदार जनसंपर्क

मुंबई 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली शेख ने मालवणी के ओल्ड कलेक्टर कंपाउंड और न्यू कलेक्टर कंपाउंड में ज़ोरदार और प्रभावशाली प्रचार किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और जनसमर्थन का माहौल देखने को मिला।

प्रचार के दौरान हैदर अली शेख ने घर-घर पहुँचकर लोगों से मुलाक़ात की, उनकी समस्याएँ सुनीं और वार्ड के समग्र विकास के लिए अपना विज़न साझा किया। उन्होंने जनता से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ़ प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि मालवणी के भविष्य को मज़बूत बनाने का अवसर है।

इस दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हैदर अली शेख ने युवाओं के साथ बाइक रैली निकालकर पूरे वार्ड में अलग अंदाज़ में प्रचार किया। रैली के दौरान युवाओं ने पूरे जोश के साथ उनका समर्थन जताया और विकास के संदेश को आगे बढ़ाया।

अंतिम दिन के इस व्यापक जनसंपर्क और युवा शक्ति के साथ किए गए प्रचार ने यह साफ़ कर दिया कि वार्ड 34 में हैदर अली शेख को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और चुनावी माहौल पूरी तरह उनके पक्ष में दिखाई दे रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow