दमिश्क : लंबे समय से गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार अपने प्राचीनतम शहर अलेप्पो शहर को नहीं बचा पाई। सीरियाई सरकारी बलों और रूस के तोपखाने भी अल-कायदा समर्थित हयात तहरीर अल-शाम के लड़ाकों को पीछे नहीं धकेल सके। लड़ाकों ने शहर के बड़े हिस्से में नियंत्रण कर लिया। सीरियाई सरकारी बलों के एक करीबी सूत्र ने अरबी समाचार वेबसाइट '963+' से पुष्टि की कि रूस ने देश के पूर्व के डेर एज-जोर गवर्नरेट में तैनात अपने सभी बलों को हटला शहर में अपने बेस पर वापस बुला लिया है। अब अल-सलीहिया, खशम, मराट, ताबिया और सात गांवों में रूसी बल का एक भी सदस्य नहीं है। मजलूम और अल-हुसैनियाह जरूर अभी सरकारी बलों के नियंत्रण में हैं। इस बीच रूस ने फराद नदी के दो किनारों पर पुल का निर्माण शुरू किया है।उत्तरी सीरिया के अलेप्पो शहर के कई इलाकों में रविवार को हयात तहरीर अल-शाम के लड़ाकों और तुर्किये समर्थित विपक्षी गुटों के बीच झड़प हुई है।
औद्योगिक क्षेत्र और सैन्य कॉलेज के आसपास घमासान के बाद हयात तहरीर अल-शाम ने रामौसा के आर्टिलरी कॉलेज, सैन्य अकादमी और अलेप्पो शहर के शेख नज्जर क्षेत्र पर भी नियंत्रण कर लिया। शहर में सरकारी सैन्य उपस्थिति खत्म हो गई है। हालांकि लड़ाकों पर सुबह रूसी युद्धक विमानों ने हमला किया। तुर्किये के विदेशमंत्री हकन फिदान ने रविवार शाम अपने सऊदी, इराकी और अमेरिकी समकक्षों के साथ फोन पर बात की है।एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, हयात तहरीर अल-शाम के लड़ाकों ने दर्जनों सीरियाई सैनिकों की हत्या की। लड़ाकों ने सीरियाई सेना के ठिकानों और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी कब्जा करने के साथ हामा प्रांत के चार कस्बों पर भी नियंत्रण पा लिया है। अब वह प्रांतीय राजधानी की तरफ बढ़ रहे हैं। इस बीच सरकारी सेना ने रूस की मदद से लड़ाकों को रोकने की कोशिश की है। इस कार्रवाई में 20 लड़ाके के मारे जाने की सूचना है।
सीरियाई सरकार के हाथ से गया अलेप्पो, शहर का बड़ा हिस्सा हयात तहरीर अल-शाम के नियंत्रण में
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सिंगापुर-भारत व्यापार संबंध बढ़ाने पर सहमत, समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान
सिंगापुर:सिंगापुर और भारत ने व्यापार संबंध बढ़ाने पर सहमत होते हुए आज...
भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर इस्लामाबाद में मंगोलिया के प्रधानमंत्री से मिले
इस्लामाबाद : भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर की यहां शंघाई सहयोग संगठन ...
अमेरिका ने गाजा पर इजराइल को चेताया, नेतन्याहू ने कहा-फैसला राष्ट्रीय हित के आधार पर लेंगे
वाशिंगटन : अमेरिका ने इजराइल को पत्र भेजकर गाजा पर सैन्य सहायता में कट...
सिंगापुर की संसद में आज होगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत
सिंगापुर:भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज सिंगापुर की संसद में ...
Stay Connected
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहशत, पूर्ण पुलिस स्टेशन की मांग फिर तेज
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शेट्टी का पलड़ा भारी हर समय काम के लिए तत्पर ‘शिवाभाई’ स्थानीय मतदाताओं में लोकप्रिय
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दिन, हैदर अली शेख का ज़ोरदार जनसंपर्क
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्...
Previous
Article