अल्जीयर्स : भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स में अल्जीरियाई-भारतीय आर्थिक मंच के संबोधन में 'व्यापार करने में आसानी' में भारत की तीव्र वृद्धि और प्रभावशाली प्रगति पर जोर दिया। उन्होंने अल्जीरियाई कंपनियों को भारत की 'मेक इन इंडिया' और 'मेक फॉर द वर्ल्ड' पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अल्जीरिया की तीव्र वृद्धि और विस्तारित अर्थव्यवस्था विभिन्न क्षेत्रों में कई अवसर प्रदान करती है।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की गई सचित्र पोस्ट में यह जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अनिश्चित वैश्विक माहौल के बावजूद भारत का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने अल्जीरियाई कंपनियों को 'मेक-इन इंडिया' और 'मेक फॉर द वर्ल्ड' पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुर्मु ने कहा कि हम भारत में खुद को अल्जीरिया को एक मजबूत विकास भागीदार के रूप में देखते हैं। हमारे दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 1.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है।
भारत-अल्जीरिया संबंधों का आगे बढ़ना हमारे साझा मूल्यों, समान चुनौतियों और आपसी विश्वास पर आधारित है। इस बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ अल्जीरिया की राष्ट्र परिषद के अध्यक्ष सलाह गौडजिल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर अल्जीरिया पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की अल्जीरिया की पहली यात्रा है। हवाई अड्डे पर अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने ने उनका जोरदार स्वागत किया। अल्जीरिया सरकार की कैबिनेट के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति मुर्मु का अल्जीरियाई कंपनियों से 'मेक इन इंडिया' में शामिल होने का आह्वान
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
अमेरिका ने गाजा पर इजराइल को चेताया, नेतन्याहू ने कहा-फैसला राष्ट्रीय हित के आधार पर लेंगे
वाशिंगटन : अमेरिका ने इजराइल को पत्र भेजकर गाजा पर सैन्य सहायता में कट...
पाकिस्तान ने लेबनान में फंसे अपने 67 नागरिक सुरक्षित निकाले
कराची : पाकिस्ताान ने लेबनान में रह रहे अपने 67 नागरिकों को सुरक्षित न...
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की आज व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडेन से होगी मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा संभव
वाशिंगटन : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की आज यहां व्हाइट हाउस...
नेपाल: बाढ़ और भू-स्खलन से मृतकों की संख्या 200 के पार, दर्जनों लोग लापता
काठमांडू :नेपाल में बाढ़ और भू-स्खलन के कारण मृतकों की संख्या 200 को प...
Stay Connected
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहशत, पूर्ण पुलिस स्टेशन की मांग फिर तेज
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शेट्टी का पलड़ा भारी हर समय काम के लिए तत्पर ‘शिवाभाई’ स्थानीय मतदाताओं में लोकप्रिय
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दिन, हैदर अली शेख का ज़ोरदार जनसंपर्क
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्...
Previous
Article