नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10 बजे यहां प्रगति मैदान के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ-विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (डब्ल्यूटीएसए) 2024 का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान आठवें इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 का भी उद्घाटन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम का विवरण एक्स पर साझा किया है। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई है।
पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, डब्ल्यूटीएसए, अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ, डिजिटल प्रौद्योगिकी के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के मानकीकरण कार्य के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह हर चार साल में होता है। यह पहली बार है कि यह आयोजन भारत और एशिया-प्रशांत में हो रहा है। यह महत्वपूर्ण वैश्विक कार्यक्रम है। इस आयोजन में दूरसंचार, डिजिटल और आईसीटी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले 190 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक उद्योगों के नेता, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ एक साथ नजर आएंगे।
विज्ञप्ति के अनुसार, भारत (इंडिया) मोबाइल कांग्रेस-2024 भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करेगा। इस दौरान प्रमुख दूरसंचार कंपनियां और इनोवेटर्स क्वांटम प्रौद्योगिकी और सर्कुलर इकोनॉमी में प्रगति के साथ-साथ 6जी, 5जी उपयोग-मामले शोकेस, क्लाउड और एज कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, ग्रीन टेक, सैटकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पर प्रकाश डालेंगे। आठवें इंडिया मोबाइल कांग्रेस का मूल विषय "भविष्य अभी है" है। भारत मोबाइल कांग्रेस 2024 में 400 से अधिक प्रदर्शक, लगभग 900 स्टार्टअप और 120 से अधिक देशों की भागीदारी होगी। भारत में इस कार्यक्रम की मेजबानी से देश को वैश्विक दूरसंचार एजेंडे को आकार देने और भविष्य की प्रौद्योगिकियों के लिए दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। भारतीय स्टार्टअप और अनुसंधान संस्थान बौद्धिक संपदा अधिकार और मानक अनिवार्य पेटेंट विकसित करने में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए तैयार हैं।
पीआईबी के अनुसार, भारत मोबाइल कांग्रेस 2024 में भारत के इनोवेशन संबंधी इको सिस्टम को प्रदर्शित किया जाएगा। एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच भारत मोबाइल कांग्रेस, उद्योग जगत, सरकार, शिक्षाविदों, स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी सहित दूरसंचार क्षेत्र के इकोसिस्टम में अन्य प्रमुख हितधारकों के लिए अभिनव समाधान, सेवाओं और अत्याधुनिक उपयोग के मामलों को प्रदर्शित करने के लिए दुनिया भर में एक प्रसिद्ध मंच बन गया है। भारत मोबाइल कांग्रेस का उद्देश्य 900 से अधिक प्रौद्योगिकी उपयोग के परिदृश्यों को प्रदर्शित करना, 100 से अधिक सत्रों की मेजबानी करना और 600 से अधिक वैश्विक और भारतीय वक्ताओं के साथ चर्चा करना है।
प्रधानमंत्री मोदी आज विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा का उद्घाटन करेंगे
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
हैदराबाद फैक्ट्री ब्लास्ट में 8 मजदूरों की मौत, 28 घायल; रिएक्टर विस्फोट से मचा हड़कंप
हैदराबाद, 1 जुल...
सीबीआई ने नारकोटिक्स ब्यूरो के इंस्पेक्टर को तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़ा
जयपुर, 22 नवंबर : केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने चित्तौड़गढ़ के केंद्र...
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू का राष्ट्रपति भवन में स्वागत, राजघाट भी पहुंचे
नई दिल्ली:मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आज सुबह महात्मा गांध...
Previous
Article