नई दिल्ली : भारत ने कनाडा में उच्च राजनयिकों के खिलाफ अपनाए गए रवैये के विरोध में वहां स्थित भारतीय उच्चायुक्त तथा निशाना बनाए जा रहे राजनयिकों और अधिकारियों को वापस बुलाने का फैसला किया है। भारत का यह भी कहना है कि उग्रवाद और हिंसा के माहौल में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सरकार के कृत्यों ने उनकी सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। भारत ने यह सख्त कदम कनाडा सरकार की ओर से खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले से भारतीय राजनयिकों जोड़े जाने के प्रयास के खिलाफ उठाया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार कनाडा उच्चायोग के उप उच्चायुक्त को आज शाम तलब किया गया और औपचारिक रूप से विरोध दर्ज कराया गया। कनाडा के राजनयिक से कहा गया कि कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों और अधिकारियों को बिना किसी आधार के निशाना बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। मंत्रालय के अनुसार राजनयिक को कहा गया कि भारत को कनाडा की वर्तमान सरकार पर भरोसा नहीं है कि वे भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। इसलिए भारत सरकार ने कनाडा से भारतीय उच्चायुक्त तथा अन्य को वापस बुलाने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने यह भी चेतावनी दी है कि भारत के खिलाफ उग्रवाद, हिंसा और अलगाववाद के लिए ट्रूडो सरकार के समर्थन के जवाब में भारत आगे कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक वर्ष से भारत और कनाडा के बीच जारी तकरार ने अब टकराव का रूप ले लिया है। यह द्विपक्षीय संबंधों के पटरी उतरने का खतरा पैदा हो गया है। भारत ने कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा और अन्य राजनयिकों को निज्जर मामले में जांच से जोड़े जाने पर बेहद कड़ा रूख अपनाया है। कनाडा ने राजनयिक माध्यम से भारत को कल जानकारी दी थी कि भारतीय उच्चायुक्त और अन्य राजनयिक उनके देश में एक जांच से संबंधित मामले में ‘रुचि के व्यक्ति’ हैं। इसपर आज करारा जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी की है।
भारत ने विरोध स्वरूप कनाडा से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाया
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर ने पूरे किए तीन साल, श्रद्धालुओं की संख्या 19.13 करोड़ तक पहुंची
वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ कॉरिडोर ने अपने उद्घाटन के तीन साल पूरे कर लिए हैं और इ...
सुप्रीम कोर्ट आज आरजी कर डॉक्टर बलात्कार मामले की सुनवाई करेगा
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट सोमवार को अत्यंत विवादास्पद आरजी कर डॉक्टर ब...
राष्ट्रपति मुर्मू आज भारत मंडपम में आठवें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन करेंगी
नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 10ः30 बजे राष्ट्रीय राजधान...
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कैंसर के निदान के लिए 7.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ग्रांट की घोषणा की
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड ...
Previous
Article