देहरादून : उत्तराखंड में एक बड़े साइबर हमले ने राज्य के सरकारी सिस्टम को हिलाकर रख दिया। साइबर हमले के चलते प्रदेश का पूरा आईटी सिस्टम 72 घंटे ठप रहा। इससे सरकारी कामकाज पर असर पड़ा। राज्य की कई महत्वपूर्ण वेबसाइटें और सेवाएं पूरी तरह से बंद हो गईं। इनमें सीएम हेल्पलाइन, भूमि रजिस्ट्री और ई-ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण प्लेटफार्म शामिल हैं। सचिवालय समेत अन्य विभागाें में भी कामकाज नहीं हो पाया। आईटीडीए के अनुसार इससे काेई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल राज्य का डाटा सेंटर बंद हैं और वेबसाइटों की
स्कैंनिंग की जाएगी।
जानकाराें के अनुसार साइबर हमला इतना खतरनाक था कि सिक्योर इंटरनेट सर्विस यूके स्वान के अलावा सबसे अहम स्टेट डाटा सेंटर भी इसकी जद में आ गया। देखते ही देखते एक के बाद एक सरकारी वेबसाइटें बंद होती चलीं गईं। इसका असर सभी 186 वेबसाइटों पर देखने को मिला है, जिनका कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। अभी कुछ वेबसाइट को सुचारु किया गया है। बाकी अन्य को लेकर आईटी विभाग अभी भी सिक्योर सिस्टम के तहत काम कर रहा है।
सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) में विशेषज्ञों की टीम साइबर हमले से बाहर निकलने का हर संभव प्रयास कर रही है। आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन और सिक्योरिटी को देखते हुए इस पर और कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सब कुछ रिकवर किया जा चुका है। कहीं से भी किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे सिक्योरिटी सिस्टम को चेक करने के बाद ही सभी वेबसाइटों को पूरी तरह से सुचारु किया जाएगा। डेटा सेंटर बंद कर दिया गया है। सभी 186 वेबसाइटाें काे एक-एक कर स्कैन किया जाएगा। इसके उपरांत ही वेबसाइट्स खाेले जाएंगे।
उत्तराखंड के सरकारी सिस्टम पर साइबर हमला, सीएम हेल्पलाइन समेत 186 वेबसाइट्स हैक
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
जूते के शो रूम में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर हुआ राख
झांसी : नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित महानगर के प्रमुख चौराहा स्थित जूते क...
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल अमेरिका में अरेस्ट, मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रत्यर्पण याचिका
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका की कैलिफोर्निया पुलिस ने अपनी ह...
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से हवाई यात्रा प्रभावित, येलो अलर्ट जारी; एयरलाइंस ने जारी की यात्रा सलाह
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली और एनसीआर क...
मुख्यमंत्री आतिशी व केजरीवाल ने आपराधिक मानहानि मामले में जारी समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी
नई दिल्ली:दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वर्तमान मुख्य...
Previous
Article