मुंबई : शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर छत्रपती शिवाजी महाराज के अपमान का गंभीर आरोप लगाया है। राउत ने कहा कि शाह ने अपने हालिया भाषण में बार-बार महान मराठा सम्राट को सिर्फ "शिवाजी" कहकर संबोधित किया, न कि "महाराज" या "छत्रपती" जैसे सम्मानसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

राउत ने सवाल उठाया, “अगर कोई ‘शिवाजी महाराज’ नहीं कहता, तो याद रखिए – वे छत्रपती थे। ऐसा लगता है कि देश के गृह मंत्री को उनके सही पद और सम्मान के बारे में जानकारी ही नहीं है।”

इसके साथ ही राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अमित शाह पर निशाना साधते हुए यह भी आरोप लगाया कि कोल्हापुर के छत्रपती शाहू महाराज और छत्रपती संभाजी राजे को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया, क्योंकि वे भाजपा की राजनीतिक विचारधारा के समर्थक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केवल वही राजपरिवार बुलाए गए, जो भाजपा के साथ राजनीतिक रूप से सहमत हैं।

संजय राउत का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब राज्य में मराठा अस्मिता और छत्रपती शिवाजी महाराज के गौरव को लेकर जनभावनाएं बेहद प्रबल हैं। इस बयान से राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है।