इस्लामाबाद : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ मुल्क के पुलिस थानों में पांच और केस दर्ज किए गए हैं। यह केस चार अक्टूबर को इस्लामाबाद के डी-चौक पर पीटीआई के विरोध प्रदर्शन से संबंधित हैं।
जियो न्यूज की खबर के अनुसार, पीटीआई के कई अन्य नेताओं को भी नामित किया गया है। इनमें खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर और गिलगित-बाल्टिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि डी चौक पर विरोध प्रदर्शन से एक दिन पहले तीन अक्टूबर को मुल्क के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने इमरान की पार्टी को "इस्लामाबाद पर हमला" शुरू करने के खिलाफ चेतावनी दी थी। उन्होंने पीटीआई नेतृत्व से विरोध के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आह्वान किया था।
यह विरोध प्रदर्शन मलेशियाई प्रधानमंत्री की पाकिस्तान यात्रा और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन के साथ हुआ।
पूर्व सत्तारूढ़ पीटीआई ने न्यायपालिका की "स्वतंत्रता" और पूर्व प्रधानमंत्री की जेल से रिहाई के लिए सरकार विरोधी अभियान शुरू किया है। पीटीआई के कई नेताओं और इमरान की बहनों अलीमा खान और उज्मा खान को शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। इमरान की बहनों के खिलाफ कोहसर पुलिस स्टेशन में आतंकवाद से संबंधित 16 प्रावधानों सहित गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।
पीटीआई इस्लामाबाद के अध्यक्ष अमीर मसूद मुगल के खिलाफ भी डी चौक विरोध प्रदर्शन का मामला तरनोल पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। एफआईआर में पीटीआई संस्थापक, मुख्यमंत्री गंडापुर और 350 अज्ञात व्यक्तियों के अलावा 34 अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है। तरनोल पुलिस स्टेशन में दर्ज मामला 13 विभिन्न कानूनी प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, कराची कंपनी पुलिस स्टेशन में पीटीआई के संस्थापक, अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर अली खान और गंडापुर के सूचना सलाहकार बैरिस्टर सैफ के खिलाफ आठ गंभीर धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में 20 अन्य व्यक्तियों और 250 अज्ञात व्यक्तियों को नामित किया गया है। पीटीआई नेताओं आजम स्वाति और खुर्शीद पर वित्तीय सहायता प्रदान करने का आरोप लगाया गया है।
एक मामला रमना पुलिस स्टेशन में पीटीआई संस्थापक और 50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ छह गंभीर धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
इसके अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री को छह गंभीर धाराओं के तहत गोलरा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अन्य प्राथमिकी में नामित किया गया है। एफआईआर में लगभग 30 अन्य और 200 अज्ञात व्यक्तियों के भी नाम हैं। इमरान पर आई-9 पुलिस स्टेशन में एक अन्य एफआईआर में 10 गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में अन्य व्यक्तियों में गंडापुर, खुर्शीद और मलिक अमीर के साथ-साथ लगभग 20 व्यक्तियों के अलावा 300 अन्य अज्ञात लोग शामिल हैं।
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पांच और केस दर्ज
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की लाओस में चार्ल्स मिशेल, मार्कोस और क्लाउस से मुलाकात
विएंतियान लाओस: भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाओस की राजधानी...
जापान में सत्तारूढ़ एलडीपी के मुख्यालय पर पेट्रोल बम फेंके गए
टोक्यो : जापान की राजधानी टोक्यो में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्ट...
ईरान पर बड़ा साइबर अटैक, परमाणु संयंत्रों और तीनों सरकारी शाखाएं प्रभावित -हमले में विभागों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां चोरी, सभी जरूरी सेवाएं ठप
नई दिल्ली : ईरान और इजराइल के मध्य चल रहे तनाव और जंग के बीच साइबर अटै...
पाकिस्तान के पुलिस थाने में विस्फोट, बच्चे की गई जान, 31 जख्मी
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सबसे अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के स्वाबी ...
Stay Connected
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये में शहर |
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक ...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहशत, पूर्ण पुलिस स्टेशन की मांग फिर तेज
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
Previous
Article