पलामू:मेदिनीनगर सेंट्रल जेल के कैदी कुंदन पांडे की मौत पर उसके परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मौत की सूचना मिलने पर एमआरएमसीएच में पहुंची उसकी मां ने कहा कि जेल जाने से पहले उसका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ था। दो दिन पहले उसकी उससे मिलने गई थी लेकिन मिलने नहीं दिया गया।
कुंदन की मां ने कहा कि जेल प्रबंधन ने उसके बीमार रहने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। पांच दिनों के भीतर ही उसकी मौत कैसे हो गई? जेल प्रशासन की कार्यशैली संदेह के घेरे में है। परिजनों ने मामले में दोषी जेल प्रशासन पर कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों ने यह भी कहा कि कुंदन लड़का और लड़की के मामले में लड़के को समझाने गया था लेकिन उस पर अपहरण का केस करके जेल भेज दिया गया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे और पूरी मामले जानकारी ली। जेल से अस्पताल लाने पर कैदी की स्थिति कैसी थी? इसकी जानकारी ली। अस्पताल में लाने के बाद कैदी के साथ किस तरह का इलाज किया गया यह भी पता किया। अस्पताल की ओर से बताया गया कि सुबह में कुंदन को इलाज के लिए लाने पर इसका ईसीजी किया गया, जिसमें वह मृत पाया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के रिकॉर्ड से पाया गया है कि कुंदन पांडे को मृत अवस्था में बुधवार सुबह 5.30 बजे लाया गया था। हालांकि, जेल प्रबंधन ने अपने दस्तावेज में प्राण रक्षार्थ भेजने की बात कही है। पूरे मामले में जेल प्रशासन दोषी है। परिवार के लोग इस मामले में प्राथमिक दर्ज कराएंगे। मैं सरकार से मांग करता हूं की इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और जेल प्रबंधन के साथ-साथ अन्य जो भी दोषी हैं, उन पर कार्रवाई की जाए।
इस मामले में जेलर प्रमोद कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे जेल के कंपाउंडर ने सूचना दी कि कुंदन पांडे की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। इसके बाद उसे इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भेजा गया था।
उल्लेखनीय है कि छह सितंबर को दो स्कूली बच्चों के अपहरण मामले में कुंदन पांडेय समेत चार युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।
मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में कैदी की मौत पर जेल प्रबंधन पर लगा लापरवाही का आरोप, जांच की मांग
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर घोषित की गई इमरजेंसी
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस स...
वर्दी का धौंस देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला एएसआई गिरफ्तार
सिलीगुड़ी:पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी वर्दी का धौंस दिखाकर महिला के साथ द...
सीआरपीएफ जवान ने अपनी ही राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
सुल्तानपुर : त्रिशुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर अमेठी के मानसिक तनाव...
प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज रवाना होंगे रूस
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ...
Previous
Article