कोलकाता : कोलकाता के धर्मतल्ला में धरने पर बैठे जुनियर डॉक्टरों के आंदोलन में मुश्किलें खड़ी करने के गंभीर आरोप कोलकाता पुलिस पर लगे है। दावा है कि पुलिस ने वहां 'बायो टॉयलेट' लाने से रोक दिया है। इसकी वजह से धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने नाराजगी जताई है। आंदोलनकारी डॉक्टर पुलस्त्य ने कहा कि हमने 'बायो टॉयलेट' के लिए पुलिस को ईमेल भी किया था। हमें इसे लाने नहीं दिया जा रहा है। कहा गया है कि बड़े अधिकारी के आने तक 'बायो टॉयलेट' का जिक्र नहीं किया जाएगा। इलाज के समय क्या हम कहते हैं कि बिना बड़े अधिकारी के हम सेवा नहीं देंगे? यह अमानवीय और निंदनीय है। शनिवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टर अर्णब मुखर्जी ने कहा कि सरकार को 24 घंटे का समय दिया गया था, लेकिन 24 घंटे बाद हमें केवल धमकी मिली। हमें त्योहार में लौटने को कहा जा रहा है, लेकिन हम उस मानसिक स्थिति में नहीं हैं। अब से हम अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। हम काम पर लौटेंगे, लेकिन भोजन नहीं करेंगे। धरना स्थल धर्मतला में आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने सीसीटीवी कैमरा लगाया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन की पारदर्शिता बनाए रखने और सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। इस आंदोलन में कोलकाता मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अनुस्तुप मुखर्जी, तनया पांजा, और कैंसर विभाग की सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर स्निग्धा हाजरा शामिल हैं। इसके अलावा, एसएसकेएम के अर्णब मुखर्जी, एनआरएस के पुलस्त्य आचार्य, और केपीसी अस्पताल की पैथोलॉजी विभाग की तीसरे वर्ष की छात्रा सायंतनी घोष हाजरा भी अनशन पर बैठी हैं। जूनियर डॉक्टरों ने धर्मतला में धरना और अनशन की अनुमति के लिए कोलकाता पुलिस को ईमेल किया था, लेकिन शनिवार को लालबाजार से उन्हें जवाब दिया गया कि अनुमति नहीं दी जा सकती। पुलिस ने कहा कि पूजा से पहले धर्मतल्ला क्षेत्र में खरीदारी के लिए भारी भीड़ रहती है और विभिन्न पंडालों में मूर्ति ले जाने का काम भी शुरू हो गया है। इस स्थिति में धरने से यातायात बाधित हो सकता है। शनिवार रात 8:30 बजे, जूनियर डॉक्टरों ने अनशन की घोषणा की। अनशन पर बैठने वालों में तीन कोलकाता मेडिकल कॉलेज से हैं, जबकि अन्य एसएसकेएम, एनआरएस और केपीसी मेडिकल कॉलेज से जुड़े हुए हैं। पहले दिन के धरने में आर.जी. कर अस्पताल का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।
आंदोलन स्थल पर 'बायो टॉयलेट' लाने से पुलिस ने रोका तो फूटा डॉक्टरों का गुस्सा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
तमिल सिनेमा के 'थलपति' का राजनीतिक सफर शुरू – तमिलगा वेत्री कझगम के बैनर तले पहली हुंकार
तमिलनाडु : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार थलपति विजय ने राजनीति में धमाकेदार ...
हावड़ा में एक और जूट मिल पर लगा ताला, कई कर्मचारी हुए बेरोजगार
हावड़ा:हावड़ा स्थित एक और जूट मिल में शुक्रवार सुबह ताला लगने से कई कर...
भविष्य के युद्ध में कई बदलाव होंगे, भारतीय सेना खुद को भी तैयार करे : रक्षा मंत्री
नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सेना के कमांडरों स...
नफरत की फसल काटने वालों की सियासी जमीन सदा के लिए हो गई बंजर : योगी
उत्तर प्रदेश,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत में जम्मू-...
Previous
Article