मुंबई, 25 जुलाई — बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को कबूतरखानों से होने वाले स्वास्थ्य खतरों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि कबूतरों की बीट (ड्रॉपिंग्स) से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। अदालत ने इस संबंध में सरकारी व निजी अस्पतालों से मेडिकल डेटा मांगा है ताकि यह आंका जा सके कि कब और कितने लोग इस समस्या से पीड़ित हुए हैं।
15 जुलाई को कोर्ट ने बीएमसी को कबूतरखानों को गिराने से अस्थायी रूप से रोका था। यह रोक अगली सुनवाई तक जारी रहेगी। न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की पीठ ने कहा कि यह मामला विवाद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के रूप में देखा जाए, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।
कोर्ट ने कहा, "मानव स्वास्थ्य से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं हो सकता।" अदालत ने यह भी कहा कि कबूतरों के इकट्ठा होने से एक "गंभीर सामाजिक चिंता" पैदा हो गई है।
कोर्ट ने बॉम्बे हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. सुजीत राजन से विशेषज्ञ राय मांगी है। डॉ. राजन ने 2018 में इसी मुद्दे पर कोर्ट को इनपुट दिए थे। कोर्ट ने सरकारी और निजी अस्पतालों से आंकड़े मांगे हैं कि कितने लोगों को कबूतरों की बीट से संबंधित श्वसन रोगों का इलाज मिला है। कोर्ट ने कहा, "यह महामारी न सही, लेकिन एक संभावित महामारी हो सकती है। डेटा मंगवाइए, जिससे स्थिति की गंभीरता पता चले।"
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने कोर्ट को जानकारी दी कि वे बीएमसी को सुझाव देंगे ताकि पक्षियों को नुकसान न हो। कोर्ट ने बोर्ड को अपने सुझाव बीएमसी कमिश्नर को सौंपने की अनुमति दी।
कोर्ट ने बीएमसी कर्मियों द्वारा कबूतरों को भगाने के लिए पटाखों के इस्तेमाल की शिकायतों पर नाराज़गी जताई। कोर्ट ने आदेश दिया कि यदि ऐसा किया जा रहा है तो तुरंत रोका जाए।
कोर्ट में यह मामला मुंबई की तीन पशु प्रेमियों — पल्लवी पाटिल, स्नेहा विसारिया और सविता महाजन — द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान उठा। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि बीएमसी ने बिना किसी वैधानिक अधिकार के 3 जुलाई से कबूतरखानों को तोड़ना शुरू कर दिया है, जो कि Prevention of Cruelty to Animals Act, 1960 का उल्लंघन है।
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रत्नाकर पाई के पुत्र आनंद पाई ने हस्तक्षेप याचिका दाखिल की। उन्होंने कहा कि उनके पिता की मृत्यु फेफड़ों की बीमारी से हुई, जो लंबे समय तक कबूतर बीट के संपर्क में रहने से हुई थी। कोर्ट ने कहा कि यह एक प्रत्यक्ष उदाहरण है कि कबूतरखानों से जनस्वास्थ्य को कितना गंभीर खतरा हो सकता है।
कबूतरखानों से स्वास्थ्य खतरे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कबूतर की बीट से फेफड़ों की बीमारी पर मांगा मेडिकल डेटा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
धार्मिक तनाव पैदा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
भायंदर: मीरा-भाईंदर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उमेदवार मुज़फ्फर हुसै...
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक एक्शन मोड में , ठाणे में MSRTC बस डिपो का किया निरीक्षण
मंत्री बनने के बाद, प्रताप सरनाईक ने रविवार को बिना पूर्व सूचना के महाराष्ट्र राज्य सड़...
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दिन, हैदर अली शेख का ज़ोरदार जनसंपर्क
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2...
अनंत चतुर्दशी 2025: गिरगांव चौपाटी पर गणपति विसर्जन के लिए मुंबई पुलिस ने जारी की सुरक्षा गाइडलाइन्स
मुंबई, 6 सितंबर...
Previous
Article