मुंबई:मुंबई से सटे कल्याण शहर के नांदिवली में स्थित लक्ष्मीनगर में पूर्व वैमनस्य की वजह से युवक की जघन्य हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में फरार दो आरोपितों को सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को पुराने विवाद को निपटाने के उद्देश्य से अयूब शेख नामक युवक को कल्याण पूर्व के नंदीवली इलाके के लक्ष्मीनगर में बुलाया गया था लेकिन इनमें विवाद बढ़ने पर चार युवकों ने अयूब शेख की चॉपर से हत्या कर दी और फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और अयूब का शव बरामद कर केडीएमसी के रुक्मिणीबाई अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने बीती रात इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बुधवार को तडके पुलिस ने सुजल जाधव और भावेश शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस दिनेश लंका और अजीत खाड़े की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
कल्याण में युवक की हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
महाराष्ट्र सरकार ने स्लम निवासी सत्यापन प्रक्रिया को स्वचालित किया, शीघ्र पुनर्वास अनुमोदन के लिए
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने स्लम निवासि...
मिरा भायंदर: कुर्ला BEST दुर्घटना के बाद MBMC 270 बस ड्राइवरों की ड्राइविंग कौशल और शारीरिक फिटनेस का पुनः परीक्षण करेगा।
मिरा भायंदर - सोमवार को कुर्ला में एक BEST बस ड्राइवर द्वारा की गई घात...
विरार: घरेलू विवाद में पिता ने बेटे पर किया चाकू से हमला, बेटा गंभीर रूप से घायल
विरार: घरेलू विवाद में पिता ने अपने ही बेटे पर चाकू से हमला कर दिया, य...
विरार-ग्लोबल सिटी को विजयादशमी पर पानी की सौगात!
विरार: विरार पश्चिम के ग्लोबल सिटी को विजयादशमी के मौके पर पानी मिलने ...
Previous
Article