मुंबई:केके मेनन की फिल्म 'मुर्शीद' में दिखेगी नब्बे के दशक वाली बॉम्बे अंडरवर्ल्ड की स्याह दुनिया
क्राइम, सस्पेंस, थ्रिल और ड्रामा से भरपूर वेब सीरीज और फ़िल्मों की भीड़ के बीच ज़ी5 पर 30 अगस्त से स्ट्रीम हो रही नई वेब सीरीज "मुर्शिद" दर्शकों को बॉम्बे के अंडरवर्ल्ड की काली दुनिया दिखाएगी।
मुंबई अंडरवर्ल्ड’ पर सीरीज पहले भी बन चुकी हैं लेकिन अभिनेता केके मेनन ने मुर्शीद पठान के किरदार में जो स्वाभाविक अभिनय किया हैं, उसकी वजह से पूरी सीरीज जीवंत बन गई है। कई बॉलीवुड फिल्मों के तमाम प्लॉट सीरीज के बीच में देखने को मिलते हैं, लेकिन अभिनय और निर्देशक की प्रस्तुति से पूरी तरह से नये लगते हैं। अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर्स की इस सीरीज़ के नब्बे के दशक दुनिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली किरदार एक्टर तनुज विरवानी हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से सबको चौकाया हैं। निर्देशक श्रवण तिवारी अपने मोस्ट फ़ेवरिट अंडरवर्ल्ड पर पहले भी फ़िल्में बना चुके हैं, लेकिन मुर्शीद इस कड़ी में उनके काम को आगे लेकर जाती है।
वेब सीरीज की कहानी 20 साल तक मुंबई पर राज करने वाले माफिया डॉन मुर्शिद पठान की इंटरेस्टिंग लाइफ को केंद्र में रखकर गढ़ी गई है। वह एक उसूलों वाला गैंगस्टर है, ग़रीबों का मसीहा है तो अपनी ज़ुबान के लिए कुछ भी कर गुजरने वाला बंदा भी हैं। सीरीज में 90 के दशक शुरू हुए सफ़र को 2021 दिखाया गया है। सीरीज के पहले हिस्से मे मुर्शिद को मजबूत इरादों वाला और और अपनी बातों पर खरा उतरने वाले इंसान के रूप में दिखाया गया है, जब वो अपने दोस्त को दिए वादे को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक चल जाता है। माफिया डॉन मुर्शिद एक खास वजह से हथियार चलना छोड़ देता है, लेकिन जब वह वापसी करता हैं तो पहले से ज़्यादा ख़तरनाक हो चुका हैं। अपने दुश्मनों के साथ ही अपने बेटे कुमार प्रताप का भी सामना करना हैं।
पुलिस इंस्पेक्टर कुमार प्रताप(तनुज विरवानी), मुर्शिद का गोद लिया बेटा है एक दिन मुर्शिद ने कुमार के सामने इस राज से पर्दा उठा दिया कि उसके पिता पर गोली किसी और ने नहीं बल्कि खुद मुर्शिद ने चलाई थी । यह खुलासा कहानी को एक रोमांचक मोड़ देता है।
संजीदा एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले केके मेनन ने सरताज-ए-बम्बई उर्फ़ मुर्शिद पठान की भूमिका निभाई है। शुरू से अंत तक वह सीरिज़ को अपने कंधे पर रखकर चलते हैं उनका संवाद "चेहरे की झुर्रियों पे मत जा, मिटा के रख दूंगा" ज़ब्रज़स्त डिलीवरी उनके अभिनय क्षमता की गवाही देती हैं इन्स्पेक्टर के रोल मे तनुज विरवानी का अभिनय प्रशंसनीय हैं, सीरिज़ के एनी प्रमुख अभिनेताओं की बात करें तो राजेश श्रृंगारपुरे, जाकिर हुसैन, अनंग देसाई ने भी अपने किरदार को अच्छे से निभाया हैं
यहाँ पर लेखक निर्देशक श्रवण तिवारी के लेखन और निर्देशक के ज़रिए अंडरवर्ल्ड की दुनिया , भाषा और बॉडी लैंग्वेज को बारीकी से दिखाया है। कुल मिलाकर के के मेनन को फ़ैन्स और थ्रिलर सीरीज देखने वालों के लिए मुर्शिद एक मस्ट वॉच सीरीज हैं।
केके मेनन की फिल्म 'मुर्शीद' में दिखेगी नब्बे के दशक वाली बॉम्बे अंडरवर्ल्ड की स्याह दुनिया
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने शराब पीने के लिए अपनाया ईसाई धर्म, खुद किया खुलासा
इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जो शादी या अन्य कारणों से धर्म परिवर्तन कर लेते हैं। आ...
उदित नारायण ने इवेंट में फीमेल फैन को किया किस
उदित नारायण एक लोकप्रिय बॉलीवुड गायक हैं। उनके लाखों प्रशंसक हैं। उदित नारायण कई गायन क...
माता-पिता बने रणवीर-दीपिका से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान
मुंबई:गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोशल म...
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने फिर बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के शोषण का आरोप लगाया
एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर बॉलीवुड की आलोचना की है। उन्होंने आरोप...
Previous
Article