मुंबई, 05 फरवरी : पालघर जिले के बोरशेती जंगल में जंगली सूअर का शिकार करते समय गलती से गोली चलने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार को मिलने के बाद मनोर पुलिस स्टेशन की टीम ने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।
पालघर जिला पुलिस आयुक्तालय के उप विभागीय पुलिस अधिकारी अभिजीत धाराशिवकर ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 28 जनवरी की रात को बोरशेती जंगल में किरात, राओटे और अकोली गांवों के 10-15 लोग जंगली सूअर का शिकार करने गए थे। शिकारियों को पता था कि जंगली सूअर और धारीदार बाघ जंगल में स्थित झील में पानी पीने आते हैं इसलिए यह लोग आस-पास छिप गए। कुछ लोग पहाड़ पर और कुछ पेड़ों पर छिप गए। उस दिन अमावस्या की रात थी, इसलिए जंगल में घना अंधेरा था। इसी समय कुछ शिकारी जंगल में देर से पहुंचे। उन्होंने अपने मोबाइल फोन की टॉर्च या बैटरी चालू किए बिना, शांतिपूर्वक आगे बढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान अंधेरे में हलचल होने पर एक शिकारी ने गोली चला दी। शिकारी की एक गोली सीधे 60 वर्षीय रमेश जन्या वार्था की छाती में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गोली महालोदा नामक एक अन्य शिकारी के पैर में लगी। इस घटना को छिपाने के इरादे से शिकारियों ने रमेश वार्था के शव को जंगल में दफना दिया, जबकि घायल महालोदा को उसके घर लाया गया। इसके बाद गोपनीयता बनाए रखने के लिए उसे किसी अस्पताल नहीं ले जाया गया। इससे 31 जनवरी को उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार भी गुप्त तरीके से कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जंगल में दफनाए गए रमेश वार्था के शव को बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने छह शिकारियों को गिरफ्तार किया और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
पालघर में जंगली सूअर के शिकार के दौरान गोली चलने से 2 लोगों की मौत, छह गिरफ्तार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुंबई: वर्सोवा-दहिसर सागरी किनारा मार्ग के लिए केंद्र और राज्य से मंजूरी मिली, कार्य शुरू होने की संभावना
मुंबई : वर्सोवा से दहिसर तक सागरी किनारा मार्ग के लिए जरूरी सागरी किना...
ग्रेच्युटी नहीं मिलने पर बेस्ट कर्मचारियों का आज आज़ाद मैदान पर मार्च, 4500 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाए पर नाराज़गी
मुंबई, 6 अगस्त:बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक स...
ठाणे: चलती तपोवन एक्सप्रेस से गिरकर यात्री का पैर कटा, लूटपाट की कोशिश में हादसा
ठाणे, 4 अगस्त : ठाणे से नासिक जा रही त...
Previous
Article