नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सुबह लगभग 10:30 बजे दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में ‘कर्मयोगी सप्ताह’ - राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह का शुभारंभ करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि मिशन कर्मयोगी की शुरुआत सितंबर 2020 में की गई थी और तब से इसने काफी प्रगति की है। इसमें वैश्विक परिप्रेक्ष्य के साथ भारतीय लोकाचार में निहित भविष्य के लिए तैयार सिविल सेवा की कल्पना की गई है।
राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह (एनएलडब्ल्यू) अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन होगा जो सिविल सेवकों के लिए व्यक्तिगत और संगठनात्मक क्षमता विकास की दिशा में नई प्रेरणा प्रदान करेगा। यह पहल सीखने और विकास के लिए नई प्रतिबद्धता को प्रेरित करेगी। एनएलडब्ल्यू का उद्देश्य "एक सरकार" का संदेश देना, सभी को राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ जोड़ना और आजीवन सीखने को बढ़ावा देना है।
एनएलडब्ल्यू व्यक्तिगत प्रतिभागियों और मंत्रालयों, विभागों और संगठनों द्वारा जुड़ाव के विभिन्न रूपों के माध्यम से सीखने के लिए समर्पित होगा। एनएलडब्ल्यू के दौरान, प्रत्येक कर्मयोगी कम से कम 4 घंटे की योग्यता-संबंधी शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध होगा। प्रतिभागी आईजीओटी पर व्यक्तिगत भूमिका-आधारित मॉड्यूल, प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा वेबिनार (सार्वजनिक व्याख्यान/नीति मास्टरक्लास) के मिश्रण के माध्यम से लक्षित घंटे पूरे कर सकते हैं।
सप्ताह के दौरान, प्रतिष्ठित वक्ता प्रमुख क्षेत्रों पर बातचीत करेंगे और उन्हें अधिक प्रभावी तरीके से नागरिक-केंद्रित वितरण की दिशा में काम करने में मदद करेंगे। सप्ताह के दौरान मंत्रालय, विभाग और संगठन डोमेन विशिष्ट योग्यताओं को बढ़ाने के लिए सेमिनार और कार्यशालाएँ भी आयोजित करेंगे।
प्रधानमंत्री शनिवार को ‘कर्मयोगी सप्ताह’ का शुभारंभ करेंगे
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सीबीआई से जुड़े मामले में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 सितंबर तक बढ़ी
नई दिल्ली:दिल्ली आबकारी नीति मामले के सीबीआई से जुड़े केस में मुख्यमंत...
तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के कान में ज़हर डालकर की हत्या, YouTube से ली थी टिप्स
हैदराबाद 08 अगस...
बारिश-बाढ़ की मार झेल रहे गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ पर चक्रवात का साया
नई दिल्ली, मूसलाधार बारिश और बाढ़ की विभीषिका से घिरे गुजरात पर अब चक्...
Previous
Article