फिरोजाबाद : शिकोहाबाद के गांव नौशहरा स्थित पटाखा गोदाम में सोमवार देर रात हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार—चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जिलाधिकारी मंगलवार को मृतकों के परिजनों से मिले और ढांढस बंधाते हुए उन्हें आर्थिक सहायता की जानकारी दी है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित गांव नौशहरा में चंद्रपाल के मकान में भूरेखान का पटाखा गोदाम था। सोमवार की देर रात आग लगने से गोदाम में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में कुल 14 लोग घायल हुए, जिसमें से एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। बाकी घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर इलाज के आगरा रेफर किया गया है।
घटना का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से घायलों का समुचित उपचार कराने निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को चार—चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए। मंगलवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, एडीएम विशु राजा गांव नौशहरा पहुंचे। उन्होंने मृतकों व घायलों के परिजनों को ढांढस बंधाया।
जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट हुआ है, जिसमे कुल 14 लोग घायल हुए हैं। इनमे पांच लोगों की मृत्यु हुई है। बाकी घायल स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के साथ साथ, एसडीआरएफ की टीम राहत कार्य में लगी रही है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
फिरोजाबादः पटाखा गोदाम विस्फोट में मृतकों की संख्या पांच हुई - मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
संसद के शीतकालीन सत्र का पांचवां दिन हंगामे के साथ शुरू
नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र का पांचवां दिन आज सुबह 11 बजे शुरू ह...
WBCHSE HS Result 2025: WB बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित, result.wb.gov.in पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध
WBCHSE...
हाइवा स्करपियो की सीधी टक्कर में एक ही परिवार के 8 घायल,एक मौत
नवादा : जिले में रजौली थानाक्षेत्र के हरदिया सेक्टर-ए स्थित सुगा होटल...
Previous
Article