मुंबई : शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मुंबई में विधान सभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है।उन्होंने कहा कि सूबे में महाविकास आघाड़ी की सरकार आने पर धारावी में एक नया अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र स्थापित किया जाएगा। साथ ही ठाकरे ने घोषणा पत्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का भी वादा किया है।
शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई और पूर्व मंत्री अनिल परब मौजूदगी में कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन की ओर से एक संयुक्त घोषणापत्र सप्ताहांत तक जारी किया जाएगा। ठाकरे ने अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, "हम अडानी को दिए गए धारावी पुनर्विकास परियोजना को रद्द कर देंगे। बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवाओं के लिए रोजगार सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसलिए सत्ता में आने के बाद रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए हम धारावी में एक अंतरराष्ट्रीय वित्त केंद्र का निर्माण करेंगे।"
शिवसेना यूबीटी की ओर से जारी घोषणापत्र में मुंबई के मछली पकड़ने वाले गांवों में क्लस्टर विकास पर सरकारी आदेश को रद्द करने का वादा किया गया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मविआ की सरकार आने पर पुरुष छात्रों के लिए मुफ्त शिक्षा, मुंबई महानगर क्षेत्र में मराठी समुदाय के लिए किफायती आवास, समर्पित महिला पुलिस स्टेशन, किसानों के लिए फसल की कीमतों की गारंटी और पांच आवश्यक वस्तुओं-चीनी, दाल, तेल, गेहूं और चावल के लिए मूल्य स्थिर रखे जाएंगे।
महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे ने जारी किया शिवसेना (यूबीटी) का घोषणापत्र - धारावी में नया अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र बनाने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का वादा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मनसे कार्यकर्ताओं के लिए संगठन में आचार संहिता लागू की जाएगी: राज ठाकरे
मुंबई, 30 जनवरी : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे न...
वसई: वसई के मयंक ज्वेलर्स पर रात के समय डकैती
वसई के मयंक ज्वेलर्स में शुक्रवार रात लगभग 9:15 बजे डकैती का मामला सामने आया है। चोरों ...
गणपति पर्व पर यात्रियों के लिए राहत, वेस्टर्न रेलवे चलाएगी दो और विशेष ट्रेनें
मुंबई 20 अगस्...
गणेशोत्सव 2025: पर्यावरण-संवेदनशील उत्सव की अपील, बीएमसी ने जारी की विसर्जन के लिए दिशानिर्देश
मुंबई, 13 अगस्त 2025 : आगामी गणेश चतुर...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article