मुंबई : एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) की टीम ने 15-16 अक्टूबर की रात को मुंबई एयरपोर्ट पर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक एयरपोर्ट कर्मी भी शामिल है। एआईयू की टीम ने इनके पास से 92.13 लाख रुपये का सोना बरामद किया है। एक अन्य मामले में मुंबई एयरपोर्ट पर ही दुबई से आए एक यात्री को गिरफ्तार करके उसके पास से मोम के रूप में 455 ग्राम सोने की धूल बरामद की गई है, जिसकी कीमत 33 लाख रुपये है। इसके साथ ही लगभग 6.11 लाख रुपये के महंगे फोन जब्त किए गए।
एयर इंटेलिजेंस यूनिट सूत्रों के अनुसार बीती रात उनकी टीम विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर दुबई से आए एक ट्रांजिट यात्री का पीछा कर रही थी, जो बैंकॉक जाने वाला था। यात्री को एयरपोर्ट के एक कर्मचारी के साथ वॉशरूम में जाते देखा गया, जिससे संदेह पैदा हुआ। कर्मचारी को रोक कर उसके अंडरगारमेंट्स की तलाशी ली गई, जिसमें 1.27 किलोग्राम 24 कैरेट सोने की धूल पाई गई जिसकी कीमत 92,13,437 रुपये है। इसके बाद एयरपोर्ट परिसर से ही दूसरे यात्री को भी पकड़ा गया।
इन दोनों ने अपने बयान में कबूल किया कि उन्होंने इससे पहले दो बार सोने की तस्करी की थी। बाद में दोनों व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह एक अन्य यात्री के पास से मोम के रूप में 455 ग्राम सोने का चूर्ण बरामद किया गया, जिसकी कीमत 33,00,880 रुपये है। उसके पास से महंगे मोबाइल फोन जब्त किये गए, जिनकी कीमत 6,11,790 रुपये है। तीनों गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ की जा रही है।
मुंबई एयरपोर्ट पर तीन तस्कर गिरफ्तार, 92.13 लाख रुपये का सोना बरामद
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
वसई-विरार में स्मार्ट i-टॉयलेट्स अब नष्टावस्था में, अधिकारियों और ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप
वसई-विरार-नालासोपारा में 2019 में स्थापित स्मार्ट i-टॉय...
मीरा-भाईंदर में बीजेपी का दांव: टिकट मेहता को, गीता जैन अब 'अकेली' मैदान में
मीरा-भायंदर : बहुचर्चित मीरा-भायंदर विधानसभा क्षेत्र से गीता जैन और नर...
पश्चिम रेलवे 27 नवंबर, 2024 से मुंबई उपनगरीय खंड पर और 13 एसी लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू करेगी
यात्रियों के बीच एसी लोकल ट्रेनों की लोकप्रियता और बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे...
मुंबई में बारिश का अलर्ट: पूरे सप्ताह छाए रहेंगे बादल, आज गरज के साथ बारिश की संभावना
मुंबई: भारत मौसम विज्ञान विभा...
Previous
Article