शिमला:हिमाचल प्रदेश में मानसून का असर बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बादल जमकर बरस रहे हैं। राजधानी शिमला व आसपास के क्षेत्रों में बीती रात से बारिश का दौर जारी है। वहीं, जनजातीय जिला किन्नौर की ऊंची पहाड़ियों में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। किन्नौर जिला के सीमांत गांव छितकुल के नरदुम में लगभग दो इंच बर्फबारी हुई है। मौसम के इन तेवरों से पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में कमी आने से ठंड ने दस्तक दे दी है। शिमला और मनाली में सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है।
मौसम विभाग ने मैदानी व मध्यम उंचाई वाले इलाकों में आज बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
जबकि अगले 24 घंटों के दौरान यानी 14 सितंबर सुबह 5ः30 बजे तक चार जिलों कुल्लू, शिमला, किन्नौर और सिरमौर में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों को भूस्खलन संभावित इलाकों का रूख न करने और नदी-नालों से दूरी बनाए रखने का परामर्श दिया है। लाहौल-स्पीति व किन्नौर सहित अन्य उच्च पर्वतीय इलाकों में 15 से 18 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा, जबकि अन्य हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।
भूस्खलन से 117 सड़कों पर आवाजाही ठप
भारी बारिश ने एक बार फिर लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन से कई सड़कें अवरूद्व हो गई हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह तक राज्य की 117 सड़कें भूस्खलन से अवरूद्व हैं। शिमला जिला में सबसे ज्यादा 81 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा मंडी में 21, हमीरपुर में 10, कुल्लू में तीन, बिलासपुर व सिरमौर में एक-एक बाधित है। इसके अलावा 34 ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। इनमें मंडी व शिमला जिलों में नौ-नौ, कुल्लू में आठ, किन्नौर में छह और चंबा में दो ट्रांसफार्मरों के खराब होने से बिजली गुल है।
शिमला में बारिश, किन्नौर में सीजन की पहली बर्फबारी, चार जिलों में बाढ़ का अलर्ट
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
केंद्रीयमंत्री अन्नपूर्णा देवी आज 'बाल विवाह मुक्त भारत' राष्ट्रीय अभियान का करेंगी शुभारंभ
नई दिल्ली, 27 नवंबर :केंद्रीय महिला एवं बाल विकासमंत्री अन्नपूर्णा देव...
छठ पूजा पर सामान्य रहेगा बंगाल का मौसम, नहीं होगी बारिश
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में छठ पूजा शुरू हो चुकी है। इस ब...
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.709 अरब डॉलर घटकर 701.176 अरब डॉलर पर
मुंबईनई दिल्ली : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4 अक्टूबर को समाप्त हफ्त...
डॉक्टरों के मंच पर पहुंचीं ममता, कहा-मुख्यमंत्री नहीं, बड़ी बहन के रूप में आई हूं, सभी मांगों पर विचार करूंगी
कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को अचानक साल्ट ...
Previous
Article