मुंबई : पालघर जिले की छह विधानसभा सीटों में से नालासोपारा सीट से भाजपा ने अपने कद्दावर नेता राजन नाईक को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही यहां से चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की दावेदारी पर विराम लग गया है। उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। टिकट मिलने पर राजन नाईक ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। इधर, उम्मीदवारी की घोषणा होने के साथ ही चुनाव प्रचार तेज हो गया है।
जानकारी के अनुसार, नालासोपारा पालघर की सबसे हॉट सीट मानी जाती है। इस सीट पर महायुति के कई इच्छुक उम्मीदवार टिकट के लिए उम्मीद लगाए बैठे थे। इस सीट पर बीजेपी से भरत राजपूत का नाम सबसे आगे आ रहा था, इसके बाद राजन नाईक का नाम था। इसके साथ ही कई अन्य इच्छुक उम्मीदवार भी टिकट की जुगाड़ में लगे थे। बीते दिनों बहुजन विकास आधाड़ी के कार्याध्यक्ष राजीव पाटील के बीजेपी में जाने की सुगबुगाहट की वजह से राजन नाईक को टिकट मिलना मुश्किल लग रहा था, मगर राजीव पाटील के बविआ में वापस जाने से राजन नाईक का रास्ता साफ हो गया और भाजपा की पहली लिस्ट में उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। इस पर भाजपा के वसई विरार जिला प्रचार प्रमुख मनोज बारोट ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने वसई विरार जिला के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का आदर करते हुए 132 नालासोपारा विधानसभा से राजन नाईक पर भरोसा जताया है। नालासोपारा की जनता भी इस सीट से परिवर्तन चाहती है। हम जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पालघर लोकसभा में भाजपा को मिली जीत से उत्साहित पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में भी जीत दोहराने के लिए तैयार हैं।
नालासोपारा विधानसभा सीट से राजन नाईक बीजेपी के उम्मीदवार घोषित, कार्यकर्ताओं में उत्साह
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुंबई में ओला-उबर ड्राइवरों की हड़ताल का पांचवां दिन, यात्रियों को भारी परेशानियां
मुंबई : मुंबई में ओला, उबर और रैपिडो ड...
पीएफ निकालना अब सिर्फ कुछ क्लिक दूर: आधार, पैन और बैंक डिटेल्स लिंक होने पर बिना किसी कागज़ी प्रक्रिया के 3 दिन में मिलेगा पैसा
मुंबई 1 अगस्त 2025: कर्मचारियों के ल...
मिरारोड के लाइफलाइन हॉस्पिटल में हंगामा, रिश्तेदार ने वॉचमैन को मारा थप्पड़, स्टाफ ने की तोड़फोड़
मिरारोड: मिरारोड के लाइफलाइन हॉस्पिटल में रविवार रात को एक मामूली विवा...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article