मुंबई, 27 जनवरी : कांदिवली में स्थित कांदिवली एजुकेशन सोसाइटी परिसर में सोमवार को सुबह अचानक बम रखे जाने का धमकी भरा ईमेल मिलने से अफरातफरी मच गई। स्कूल प्रशासन ने तत्काल सभी बच्चों की छुट्टी कर घर भेज दिया और पुलिस काे सूचना दी। पुलिस ने स्कूल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन कहीं बम नहीं मिला। इस पर पुलिस और स्कूल प्रशासन ने राहत की सांस ली। कांदिवली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को सुबह कांदिवली इलाके में कांदिवली एजुकेशन सोसाइटी में सभी छात्र अपनी कक्षाओं में पढ़ रहे थे। उसी समय स्कूल प्रशासन काे एक ईमेल मिला। इस ईमेल में कहा गया था कि वे अफजल गैंग से हैं और स्कूल परिसर में बम फिट कर दिया गया है। इस ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन सतर्क हाे गया और सभी बच्चाें की तत्काल छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस स्कूल पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बम निरोधक दस्ते ने पूरे स्कूल परिसर की तलाशी ली। तलाशी के दाैरान स्कूल परिसर में कहीं भी काेई भी विस्फाेटक नहीं मिला है। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने
राहत की सांस ली। कांदिवली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांदिवली के एक स्कूल में बम रखने की धमकी से अफरा-तफरी, तलाशी में नहीं मिला विस्फाेटक
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बोले प्रधानमंत्री मोदी- महाविकास अघाड़ी के नेता भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी
मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री ने मंगलवार को...
महाराष्ट्र में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, मरीजों में हल्के लक्षण; मुम्ब्रा के 21 वर्षीय युवक की मौत
मुंबई, 26 मई: महाराष्ट्र में कोरोना वा...
मुंबई : सिद्धिविनायक मेट्रो स्टेशन की पहली झलक जारी, श्रद्धा और आधुनिकता का अनोखा संगम
मुंबई, 1...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले नाले में गिरने से 14 वर्षीय आयुष की मौत
डोंबिवली ठाणे, ...
Previous
Article