मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री ने मंगलवार को चंद्रपुर जिले के चिमूर में कहा कि महाविकास आघाड़ी के नेता भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। विकास कार्यों को रोकने में इन लोगों ने डबल पीएचडी हासिल की है, जबकि महाराष्ट्र को समृद्ध बनाने के लिए एनडीए सरकार के माध्यम से कई योजनाएं बनाई हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने चिमूर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में डबल इंजन वाली एनडीए गठबंधन सरकार दोगुनी गति से काम करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा का संकल्प पत्र महाराष्ट्र के विकास की गारंटी बनेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में विदेशी निवेश बढ़ रहा है। राज्य भर में 1 दर्जन से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। रेलवे लाइन का विस्तार किया जा रहा है। हवाई अड्डों की संख्या बढ़ाई जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए गठबंधन महाराष्ट्र के विकास के लिए काम कर रहा है, लेकिन महाविकास अघाड़ी के नेता विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
महाविकास अघाड़ी के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने मेट्रो, समृद्धि हाईवे, जलयुक्त सीवर आदि विकास कार्यों को रोका। उनका काम किसी भी योजना को अटकाना, लटकाना और भटकाना है। महाविकास अघाड़ी के पास महाराष्ट्र के विकास की गुंजाइश नहीं है। महाराष्ट्र की जनता को आघाड़ी के भ्रष्टाचार के खिलाड़ियों को लूट का लाइसेंस नहीं देना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों को बांटने का काम करती है। इसलिए अगर हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बोले प्रधानमंत्री मोदी- महाविकास अघाड़ी के नेता भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
गौतम अडानी ने किया नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण, जून 2025 में उद्घाटन तय
नवी मुंबई, भारत:
मुंबई नीलकमल नाव हादसा : लापता 7 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई
मुंबई - मुंबई में गेटवे आफ इंडिया से एलीफेंटा जा रही नीलकमल नाव दुर्घट...
मुंबई में मूसलाधार बारिश: रेड अलर्ट जारी, लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी जाम
20 अगस्त 2025, बुधवार
मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गोरेगांव से बांद्रा तक भीषण ट्रैफिक जाम
मुंबई, 18 अगस्त...
Previous
Article