मुंबई:चुनाव आयोग की टीम ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की फिर जांच की। इससे पहले भी उनके हेलीकॉप्टर की जांच यवतमाल में की गई थी। उद्धव ठाकरे में हेलीकॉप्टर में चुनाव आयोग की ओर से की जा रही सामानों की जांच का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल किया है। इसके बाद राज्य में राजनीति गरमा गई है।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस तरह से उनके सामान की जांच की जा रही है, इसी तरह की जांच सभी स्टार प्रचारकों की होनी चाहिए। उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों से सवाल पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के लिए भी इसी तरह की जांच की जाएगी। जब उनकी जांच की जाएं तो उसका वीडियो उन्हें भी भेजें।
राष्ट्रवादी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि किसी नेता को टारगेट करके चुनाव आयोग का इस तरह का कृत्य ठीक नहीं है। चुनाव आयोग सत्ता पक्ष के इशारे पर इस तरह का काम कर रहा है।
शिवसेना नेता संजय राऊत ने कहा कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है। चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए। अगर शिवसेना (यूबीटी) के नेता के हेलीकॉप्टर की जांच होती है तो मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के हेलीकॉप्टर की भी जांच की जानी चाहिए। इसके साथ ही केंद्रीय स्टारप्रचारकों की भी जांच की जानी चाहिए।
कांग्रेस पार्टी के नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि चुनाव आयोग का काम सामानों की जांच करना है, उन्होंने अपना काम किया है, लेकिन चुनाव आयोग को निष्पक्ष होकर सत्तापक्ष के लोगों की भी जांच करना चाहिए।
राकांपा (एपी) के अध्यक्ष अजीत पवार ने कहा कि चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है , उसे अपना काम करने देना चाहिए।
भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि चुनाव आयोग की टीम इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जांच की थी। उद्धव ठाकरे सिर्फ सहानुभूति पाने के लिए इसे प्रचारित कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के सोलापुर में चुनाव आयोग ने फिर की उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
पलघर में वाघ नदी में मिली बोरे में बंद महिला की शव, हत्या की संभावना
पलघर: महाराष्ट्र के पलघर जिले ...
झगड़ा सुलझाने की कीमत चुकानी पड़ी दुकानदार को
भाईंदर: पूर्व स्थित मीरा भाईंदर रोड पर पुराने पेट्रोल पंप के पास पीयूस...
मिरारोड में गुस्से में आए चालक ने सुरक्षा रक्षक को चारपहिया वाहन से कुचलने की कोशिश
भाईंदर: काशिगाव पुलिस स्टेशन की सीमा ...
मुंबई में भारी बारिश का असर: औसतन 56 मिनट तक लेट हुई उड़ानें, यात्रियों के लिए एयरपोर्ट अलर्ट जारी
मुंबई, 18 अगस्त...
Previous
Article