नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को सारे रुके हुए काम दोबारा शुरू कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने भाजपा पर दिल्ली के विकास कार्यों को पटरी से उतारने का आरोप लगाया।
सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली में सरकार चलाते हुए 10 साल हो गए। पिछले 9 सालों में हमने आपको किसी तरह की तकलीफ नहीं आने दी। चाहे वो सड़कें हों, अस्पताल हों या बिजली हो। हमने दिल्ली के लोगों को हर तरह की सुविधा देने की कोशिश की। दिल्ली के लोगों को जो सुविधाएं पिछले दस साल से मिल रही हैं, उस तरह की सुविधाएं पूरे देश में कहीं नहीं मिल रही हैं।
केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कहा कि पिछले एक साल से एक के बाद एक मंत्री को जेल में डाल दिया गया और दिल्ली के काम ठप करने की कोशिश की गई। दिल्ली सरकार को डीरेल करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि अब मैं बाहर आ गया हूं। मैं सबको आश्वस्त करना चाहता हूं कि दिल्ली के अंदर जितने भी रुके हुए काम थे और लोगों की जो-जो समस्याएं हैं, हम अब उन सबकी तरफ ध्यान दे रहे हैं। आपकी समस्याओं का निवारण करना हमारा फर्ज है। मुझे पता चला है कि अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयों की बहुत दिक्कत हो रही है। इन लोगों ने दवाइयां बंद कर दीं। अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में होने वाले फ्री टेस्ट बंद कर दिए। इन लोगों ने फरिश्ते योजना भी बंद कर दी, जिसके तहत दिल्ली में किसी के साथ सड़क दुर्घटना होने पर उसका मुफ्त इलाज करवाया जाता था।
केजरीवाल ने दिल्ली में रुके काम दोबारा शुरू कराने का दिया आश्वासन
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
आरजी कर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों को सुप्रीम कोर्ट की काम पर लौटने की चेतावनी - सीबीआई को 17 सितंबर तक ताजा स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश
नई दिल्ली : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में रेप और हत्या के मामले पर सु...
कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस श्रीशानंद की माफी से सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट, विवादित टिप्पणी पर कार्यवाही बंद
नई दिल्ली : कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस श्रीशानंद ने अपनी विवादित टिप्...
सिक्किम भूस्खलन त्रासदी: 3 की मौत, 6 सुरक्षा कर्मी लापता, 1,200 से अधिक पर्यटक फंसे
चाटेन, सिक्किम 2 जून 2025: उत्तर सिक...
Previous
Article