कोलकाता : आरजीकर दुष्कर्म और हत्याकांड को लेकर जूनियर डॉक्टरों के दोबारा हड़ताल पर जाने के अल्टीमेटम पर तृणमूल नेता कुणाल घोष ने सवाल खड़े किए हैं। घोष ने फेसबुक पेज पर लिखा - "सीबीआई जांच चल रही है और मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इस बीच पूजा भी है। इस हालत में हड़ताल की चेतावनी क्या यह ख़तरे का संकेत नहीं है?'' उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इस 'अस्थिरता' के पीछे किसका हाथ है? उन्होंने आगे कहा कि बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है, और अधिक काम करने का प्रयास किया जा रहा है। फिर भी, फिर से हड़ताल? कौन, क्यों, किसकी बात पर, किसकी ओर से ये अस्थिरता मांग रहे हैं? उल्लेखनीय है कि आरजी कर अस्पताल में युवा डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। करीब डेढ़ महीने तक हड़ताल पर रहने के बाद राज्य सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौटे हैं। इस बीच फिर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। शनिवार रात हुई बैठक के बाद पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर वे सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं हुए तो उसी दिन शाम पांच बजे से सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पूर्ण हड़ताल शुरू करेंगे।
जूनियर डॉक्टरों के पुन: हड़ताल पर जाने के अल्टीमेटम पर कुणाल ने उठाये सवाल
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल अमेरिका में अरेस्ट, मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रत्यर्पण याचिका
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका की कैलिफोर्निया पुलिस ने अपनी ह...
महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 1 पर इन्वर्टर बैटरी में विस्फोट से लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
उज्जैन मध्यप्रदेश: उज्जैन स...
शिलॉन्ग हनीमून मर्डर केस: पति की हत्या के मामले में सोनम रघुवंशी का 'बॉयफ्रेंड' राज कुशवाहा समेत तीन आरोपी हिरासत में
इंदौरगाजीपुरशिलॉन्ग, 9 जून: इंदौर के...
भविष्य के युद्ध में कई बदलाव होंगे, भारतीय सेना खुद को भी तैयार करे : रक्षा मंत्री
नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सेना के कमांडरों स...
Previous
Article