गोपेश्वर:बदरीनाथ धाम के गांधी घाट के पास मंगलवार को नहाते हुए नदी में पिता और पुत्र बह गये। जिसमें से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने पिता को बचा लिया है जबकि नदी के तेज बहाव में पुत्र लापता हो गया है जिसकी सर्चिंग की जा रही है।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बदरीनाथ धाम के गांधी घाट पर दो व्यक्तियों की बहने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर पिता को करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर बचा लिया गया जबकि दूसरा व्यक्ति नदी के तेज बहाव में लापता हो गया। जिसकी एसडीआरएफ की टीम की ओर से सर्चिंग की जा रही है।
पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि नदी में बहने वाले दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र थे जिसमें पिता को रेस्क्यू कर लिया गया जिनका नाम सुरेश चंद्र पुत्र केदारनाथ निवासी मलेशिया और लापता व्यक्ति का नाम डॉ. बलराज सेठी पुत्र सुरेश चंद उम्र 40 वर्ष निवासी मलेशिया जो अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ 14 सितम्बर को भारत आये थे। मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति सुरेश चंद्र विवेकानंद अस्पताल में उपचाराधीन है।
बदरीनाथ धाम के पास नदी पिता-पुत्र बहे, एक रेश्क्यू, दूसरे की खोजबीन जारी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
बांसद्रोणी : सड़क हादसे में छात्र की मौत पर रात भर चला प्रदर्शन, भाजपा नेता सहित पांच गिरफ्तार
कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के बांसद्रोणी इलाके में डंपर से कुचलकर छात्र ...
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में दोपहर एक बजे तक 44.08 प्रतिशत मतदान दर्ज
जम्मू : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में दोपह...
प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात के दौरे पर, गांधी नगर में वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने गृहराज्य गुजरात के दौरे प...
Previous
Article