नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने गृहराज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वह राज्य को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने के साथ गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में चौथे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इनवेस्ट) का उद्घाटन करेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को साझा किया है।
पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 9:45 बजे गांधीनगर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 10:30 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में चौथे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इनवेस्ट) का उद्घाटन करेंगे। दोपहर लगभग 1:45 बजे प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे और खंड-1 मेट्रो स्टेशन से गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे। वह अहमदाबाद में अपराह्न करीब 3:30 बजे 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
पत्र सूचना एवं कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री अगले दिन ओडिशा की यात्रा करेंगे और सुबह करीब 11:15 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे वह ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 3800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात के दौरे पर, गांधी नगर में वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो का करेंगे उद्घाटन
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रकल्प: 100 किमी का महत्वपूर्ण चरण पूरा, परियोजना में तेजी
अहमदाबाद - मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक, मुंबई और अहमदाबाद ...
मेगा इन्फ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: पीएम मोदी महाराष्ट्र में ₹50,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्ली:शनिवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में ₹50,000 ...
जींद में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को मारी टक्कर , सात की मौत
जींद:जींद के नरवाना में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को टक्कर...
राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ी सर्दी, कई शहराें का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
जयपुर, 24 जनवरी :राजस्थान में बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है। जयपुर, सीक...
Previous
Article