मुंबई:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एनडीए गठबंधन के सभी नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अमित शाह को आश्वस्त किया है कि महाराष्ट्र में आगामी सरकार एनडीए गठबंधन की ही बनेगी। मुख्यमंत्री शिंदे ने बुधवार को अमित शाह से राज्य में जल्द से जल्द एनडीए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा किए जाने की भी मांग की है।
अमित शाह मंगलवार से दो दिनों के लिए महाराष्ट्र दौरे पर हैं। बुधवार को अमित शाह से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मिले और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अमित शाह को शिवसेना की ओर से संभावित सीटों की सूची पर कहा कि सीटों का बंटवारा जल्द किया जाना जरुरी है अन्यथा लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा में भी नुकसान हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार लेकर आएंगे। इसमें कोई शक नहीं है लेकिन सीटों के आवंटन का मामला जल्द निपटाया जाना चाहिए।
इसी प्रकार अमित शाह ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी चर्चा की । इसके साथ ही राकांपा अजीत पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे भी अमित शाह से मिले और राकांपा को मिलने वाली सीटों का तत्काल निपटारा करने की भी मांग की। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज सुबह सह्याद्रि अतिथिगृह में जाकर अमित शाह से मुलाकात की थी। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा नेताओं से चर्चा की और उनका विचार सुन लिया है। अमित शाह आज दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली में ही महाराष्ट्र में कौन सहयोगी दल कितनी सीटें लड़ेगा, इसका निर्णय होने वाला है।
महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन को साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिएः अमित शाह
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या
मुंबई : एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शनि...
मुंबई लोकल ट्रेन में दर्दनाक हादसा: ठाणे के मुंब्रा स्टेशन के पास पांच यात्रियों की गिरकर मौत
ठाणे, 9 जून:
नाबालिक छात्र के साथ समलैंगिक अत्याचारः कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने 52 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ़्तार
कांदिवली के एक स्कूल में बम रखने की धमकी से अफरा-तफरी, तलाशी में नहीं मिला विस्फाेटक
मुंबई, 27 जनवरी : कांदिवली में स्थित कांदिवली एजुकेशन सोसाइटी परिसर मे...
Previous
Article