12वीं फेल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अब बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' सिनेमाघरों में है। विक्रांत बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की सूची में गिने जाते हैं। इसी बीच 37 वर्षीय अभिनेता विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से संन्यास लेने का ऐलानकिया है। विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी है। उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। मैसी 'सेक्टर 36' और 'दिलरुबा' जैसी विविधता वाली फिल्माें के लिए भी जानें जाते हैं।
अभिनेता विक्रांत मैसी ने साेमवार काे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "पिछले कुछ साल मेरे लिए काफी असाधारण रहे हैं। आप सभी के सहारे के लिए आपका शुक्रिया। जैसे-जैसे मैं जीवन में आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि अब खुद को सुधारने और एक पति, पिता और अभिनेता के रूप में घर लौटने का समय आ गया है। विक्रांत मैसी ने पोस्ट में लिखा, "सही समय आने तक हम 2025 में आखिरी बार एक-दूसरे को देखेंगे। पिछली दो फिल्मों और कई वर्षों की यादों के लिए सभी को एक बार फिर धन्यवाद। मैं आपका ऋणी रहूँगा।"
विक्रांत की इस पोस्ट काे देखते ही फैंस हैरान हो गए हैं। कई लोगों ने उनसे यह फैसला न लेने को कहा है। कुछ ने दिल टूटने वाले इमोजी कमेंट किए हैं। कुछ प्रशंसकों का कहना है कि आप भारत के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक हैं, इसलिए इंडस्ट्री मत छोड़ें। विक्रांत की पोस्ट पर एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने उनके नाम और रेड हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया है। विक्रांत मैसी का टीवी सीरीज से लेकर फिल्मों तक का सफर जारी रहा। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विक्रांत ने एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह और फैन बेस बनाया। विक्रांत के पोस्ट के बाद फैंस भी सोच रहे हैं कि क्या वह सच में रिटायर हो रहे हैं या फिल्म के प्रमोशन के लिए ऐसा किया जा रहा है।
अभिनेता विक्रांत मैसी ने किया बॉलीवुड से संन्यास का ऐलान
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
अमिताभ बच्चन और अभिषेक ने मुंबई में खरीदे 10 फ्लैट्स
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन दोनों इस समय रियल एस्टेट में भ...
पाकिस्तान पर असदुद्दीन ओवैसी के बयान का रणवीर शौरी ने किया समर्थन, बोले - "अब देश एकजुट है"
बॉलीवुड अभिनेता रनवीर शौरी ने ऑल इंडिया मजलिस-...
बीस साल बाद रिलीज हाेगा शाहरुख-सुष्मिता की फिल्म 'मैं हूं ना' का सीक्वल
फराह खान की निर्देशित फिल्म मैं हूं नावर्ष 2004 में दर्शकों के लिए रिलीज हुई थी। इस फ...
अर्जुन कपूर ने किया खुलासा, गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं वे
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में हैं। इ...
Previous
Article