वाशिंगटन:अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप ने बहुप्रतीक्षित प्रेसिडेंशियल डिबेट (बहस) में मंगलवार रात एक-दूसरे पर आरोपों के तीखे वार चलाए। कभी कमला भारी पड़ती दिखीं तो कभी ट्रंप। मंच पर आते ही उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप से हाथ मिलाया। और फिर अगले 90 मिनट तक उनकी आपराधिक दोषसिद्धि और कोविड से निपटने के तरीके को लेकर उनकी आलोचना की। दिलचस्प यह है कि अमेरिका के इतिहास में पिछले आठ साल से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की तरफ से हाथ नहीं मिलाया गया। सुश्री हैरिस ने कहा, यह पन्ना पलटने का समय है।
चुभते तीर, वाणी गंभीर
बहस की शुरुआत के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए। डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वह हमारे लिए सबसे खराब अर्थव्यवस्था छोड़कर गए थे। कमला ने कहा कि वह मध्यम वर्ग परिवार से हैं। सिर्फ उनके पास ही अमेरिका के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की योजना है।
लोकतंत्र की दुहाई
इस बहस में पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा बाइडेन सरकार पर आरोप लगाया कि देश में महंगाई का सबसे खराब दौर है। उन्होंने कई बार बाइडेन की चीन पॉलिसी पर कमला हैरिस पर निशाना साधा। कमला हैरिस ने भी ट्रंप पर चीन को लेकर तीखा तंज कसा। ट्रंप ने अपराध नियंत्रण पर बाइडेन प्रशासन के रिकॉर्ड पर हमला किया। इसका हैरिस ने जवाब दिया। बोलीं-यह टिप्पणी ऐसा व्यक्ति कर रहा है जिस पर कई बार आपराधिक आरोप लगे। ट्रंप ने लगे हाथ 13 जुलाई की अपनी हत्या के प्रयास का जिक्र कर दिया। बोले-शायद मैंने उन बातों के कारण सिर पर गोली खाई। आप लोग मुझे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हैं। असल में तो आप लोग ही लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।
कोई किसी से कम नहीं
इस बहस में दोनों किसी से कम नहीं रहे। कमला हैरिस ने कहा कि मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में दुनिया की यात्रा की है। विश्व के नेता कहते हैं आप कलंक हैं। कमला ने गाजा में इजराइल-हमास युद्ध पर दो राज्य समाधान की वकालत की। ट्रंप ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो स्थिति ऐसी नहीं होती। उन्होंने कहा कि आप तो अरब आबादी से भी नफरत करती हैं। कमला हैरिस ने जवाब दिया कि आप यह गलत दावा कर रहे हैं। ट्रंप ने आव्रजन के मसले पर बाइडेन प्रशासन के रिकॉर्ड पर सवाल दागे। हैरिस ने जवाब दिया कि अब आप वही पुराना झूठ दोहरा रहे हैं। दोनों के बीच बहस के केंद्र में गर्भपात का मुद्दा भी उछला।
कमला हैरिस के चुनावी रणनीतिकार ट्रंप के साथ दूसरी बहस चाहते हैं
द वाशिंगटन पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि कमला हैरिस के चुनावी रणनीतिकार ट्रंप के साथ दूसरी बहस चाहते हैं। डेमोक्रेट इस बहस के बाद और नवंबर में होने वाले चुनाव से पहले किसी भी समय डोनाल्ड ट्रंप को फिर बहस की चुनौती देंगे।
अमेरिका की प्रेसिडेंशियल डिबेट में कभी कमला तो कभी ट्रंप पड़े भारी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
इस्लामाबाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करेगा
इस्लामाबाद,पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है...
मिस स्विट्जरलैंड फाइनलिस्ट क्रिस्टीना जोक्सिमोविच की हत्या, पति ने गला घोंटा, शव के टुकड़े कर मिक्सी में पीसा
बर्न स्विट्जरलैंड:मिस स्विट्जरलैंड की पूर्व फाइनलिस्ट और मॉडल क्रिस्...
नेपाल: बाढ़ और भू-स्खलन से मृतकों की संख्या 200 के पार, दर्जनों लोग लापता
काठमांडू :नेपाल में बाढ़ और भू-स्खलन के कारण मृतकों की संख्या 200 को प...
सिंगापुर-भारत व्यापार संबंध बढ़ाने पर सहमत, समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान
सिंगापुर:सिंगापुर और भारत ने व्यापार संबंध बढ़ाने पर सहमत होते हुए आज...
Stay Connected
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये में शहर |
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक ...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहशत, पूर्ण पुलिस स्टेशन की मांग फिर तेज
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
Previous
Article