वाशिंगटन, 27 जनवरी :अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कोलंबिया के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की। उन्होंने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के कोलंबियाई प्रवासियों को निर्वासित करने वाली अमेरिकी सैन्य उड़ानों के प्रवेश से इनकार करने के जवाब में यह कदम उठाए हैं। ट्रंप ने कोलंबिया से आयात पर कड़े नए टैरिफ और वीजा प्रतिबंधों की घोषणा की है।
यूएसए टुडे समाचार पत्र की खबर के अनुसार, कोलंबिया के राष्ट्रपित पेट्रो ने हथकड़ी लगे बंदियों की तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए ट्रंप प्रशासन पर कोलंबियाई प्रवासियों के साथ "अपराधियों की तरह" व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनका देश अमेरिका से निर्वासन उड़ानों को तब तक स्वीकार नहीं करेगा जब तक कि प्रवासियों के साथ "उस सम्मान के साथ व्यवहार नहीं किया जाता जिसका एक इंसान हकदार है।"
दो प्रत्यावर्तन उड़ानों को कोलंबिया में उतरने की अनुमति नहीं मिलने के बारे में जानने के बाद ट्रंप ने कहा कि वह दक्षिण अमेरिकी देश से अमेरिका में आने वाले सभी सामानों पर तुरंत 25 फीसद टैरिफ लगा देंगे और एक सप्ताह के बाद इसे 50 प्रतिशत तक बढ़ा देंगे।
उन्होंने कोलंबिया के सरकारी अधिकारियों, उनके सहयोगियों और समर्थकों के तत्काल वीजा रद्द करने और अमेरिका में यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। ट्रंप ने कोलंबिया को वित्तीय प्रतिबंध लगाने की भी चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर सभी कोलंबियाई नागरिकों और कार्गो के सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा निरीक्षण को बढ़ाएंगे। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "ये उपाय सिर्फ शुरुआत हैं। हम कोलंबिया सरकार को उन अपराधियों की स्वीकृति और वापसी के संबंध में अपने कानूनी दायित्वों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं देंगे।"
इस घोषणा पर पेट्रो ने कहा कि वह अमेरिका से निर्वासन का सामना करने वाले कोलंबियाई प्रवासियों की "सम्मानजनक वापसी" के लिए एक विमान प्रदान करेंगे। पेट्रो ने कहा कि उन्होंने अपने व्यापारमंत्री को अमेरिकी वस्तुओं पर कोलंबियाई टैरिफ को 25 प्रतिशत तक बढ़ाने का आदेश दिया।
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कोलंबिया पर कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी की नजर बड़े चुनावी गठबंधन पर
ढाका : देश में अवामी लीग की नेता शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्ला...
सीरियाई सरकार के हाथ से गया अलेप्पो, शहर का बड़ा हिस्सा हयात तहरीर अल-शाम के नियंत्रण में
दमिश्क : लंबे समय से गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-...
अमेरिका ने गाजा पर इजराइल को चेताया, नेतन्याहू ने कहा-फैसला राष्ट्रीय हित के आधार पर लेंगे
वाशिंगटन : अमेरिका ने इजराइल को पत्र भेजकर गाजा पर सैन्य सहायता में कट...
ईरान पर बड़ा साइबर अटैक, परमाणु संयंत्रों और तीनों सरकारी शाखाएं प्रभावित -हमले में विभागों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां चोरी, सभी जरूरी सेवाएं ठप
नई दिल्ली : ईरान और इजराइल के मध्य चल रहे तनाव और जंग के बीच साइबर अटै...
Stay Connected
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये में शहर |
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक ...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहशत, पूर्ण पुलिस स्टेशन की मांग फिर तेज
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
Previous
Article