नई दिल्ली, 23 नवंबर : पंजाब एफसी और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के बीच मुकाबले के साथ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 की अंतरराष्ट्रीय ब्रेक से वापसी हो रही है। दोनों टीमें आज शाम नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भिड़ेंगी।
ये दोनों टीमें पिछले साल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं पाई थीं, जिसमें हाईलैंडर्स सातवें और पंजाब एफसी आठवें स्थान पर रही। हालांकि, इस बार दोनों ने सीजन की मजबूत शुरुआत की है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी आठ मैचों में तीन जीत, तीन ड्रा और दो हार से 12 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर है।
वहीं, पंजाब एफसी छह मैचों चार जीत और दो हार से 12 अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर है। वो दो सप्ताह के लंबे ब्रेक के बाद शनिवार को उसी जोश और खरोश के साथ अपना अभियान शुरू करेगी।
पंजाब एफसी अब तक हाईलैंडर्स के खिलाफ अपराजित रही है। दो मैचों में पंजाब एफसी एक बार जीती है और एक मुकाबला ड्रा रहा है।
पंजाब के खिलाफ मौजूदा आईएसएल अभियान में सबसे कम शॉट प्रयास (65) किए गए हैं और टारगेट पर शॉट (20) लगे हैं। पंजाब एफसी ने कुल मिलाकर केवल सात गोल खाए हैं और अपने पिछले पांच मुकाबलों में तीन जीते हैं।
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने आईएसएल 2024-25 (+7.05 xG वैल्यू) में अपेक्षित गोल (11.95) और वास्तविक गोल (19) के बीच सबसे अच्छा अंतर दर्ज किया है। आठ मैचों के बाद उनके 19 गोल हैं। नॉर्थईस्ट ने अपने पिछले तीन आईएसएल मैचों में से प्रत्येक में एक से ज्यादा गोल किए हैं।
पंजाब एफसी के ग्रीक हेड कोच पैनागियोटिस डिलम्पेरिस ने कहा कि उनकी टीम आगामी मैच में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी और सभी खिलाड़ी तैयार और फिट हैं।
उन्होंने कहा, “हमने पिछले दिनों पूरी एकाग्रता के साथ काम किया है ताकि खुद को अगले मैच के अनुसार ढाल सकें। हमारे सभी खिलाड़ी इस मैच के लिए तैयार हैं।”
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के स्पेनिश हेड कोच जुआन पेड्रो बेनाली ने कहा कि उनकी टीम मुश्किल परिस्थितियों से पार पाने की आदत बना रही है और उनका लक्ष्य मैच के बड़े हिस्से पर नियंत्रण बनाए रखना है।
उन्होंने कहा, “हम सीख रहे हैं। हम मुश्किल परिस्थितियों से अंक जीतने के आदी हो रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमने 65-70 मिनट के बाद भी हार नहीं मानी, यही वजह है कि हमने अंतिम क्षणों में इतने गोल किए हैं। एक फुटबॉल मैच कई छोटे-छोटे पल होते हैं और हमें ज्यादातर पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।”
बता दें कि आईएसएल में दोनों टीमों के बीच अब तक दो मैच खेले गए हैं, जिनमें पंजाब एफसी एक बार जीती है और एक मैच ड्रा रहा।
आईएसएल की अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद वापसी, पंजाब एफसी के सामने होगा नॉर्थईस्ट यूनाइटेड
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
पंजाब एफसी पर जीत से वापसी की राह पकड़ने की कोशिश करेगी ओडिशा एफसी
नई दिल्ली : पंजाब एफसी इंडियन सुपर लीग आईएसएल 2024-25 सीजन का अपना प...
अपडेट-एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने मलेशिया को 8-1 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश राज कुमार पाल ने लगाई हैट्रिक
नई दिल्ली :युवा स्ट्राइकर राज कुमार पाल की हैट्रिक की मदद से गत चैंपिय...
हाइलो ओपन 2024: मालविका फाइनल में पहुंचीं; आयुष शेट्टी सेमीफाइनल में हारे
सारब्रुकेन जर्मनी: उभरती हुई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ...
राष्ट्रीय खेलों में 5x5 बास्केटबॉल का रोमांच, देहरादून में होगी टीमों की टक्कर
देहरादून, 28 जनवरी : राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण में देहरादून 5x5...
Previous
Article