बेरूत : आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल के हमले में दक्षिणी लेबनान के 29 गांव मलबे में तब्दील हो गए । इजराइल ने यहां हिजबुल्लाह की सुरंगों को निशाना बनाकर आतंकी समूह की कमर तोड़ दी है।
लेबनान के अखबार बेरूत टुडे ने अपनी खबर में यह दावा सैटेलाइट फुटेज के आधार पर किया है। इसमें कहा गया है कि दक्षिणी लेबनान का मेस अल जबल गांव चार नवंबर को इजराइली सेना के शक्तिशाली विस्फोटों में मटियामेट हो गया। यहां विनाश के अलावा कुछ नहीं बचा है। हिजबुल्लाह आतंकवादियों को सीमा से पीछे धकेलने के उद्देश्य से किए जा रहे हमलों से दक्षिणी लेबनान के गांवों में बार-बार तबाही हो रही है।
म्हाइबेब, मारवाहीन,ओडाइसेह, कफ्र किला हौला और एतारौन गांवों में सब कुछ सेकंडों में मलबे में तब्दील हो गया। इनफार्मेशन इंटरनेशनल के अनुसंधान निदेशक मोहम्मद शामेद्दीन का दावा है कि इजराइल ने सीमा पर कम से कम 29 गांवों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। लेबनान के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि इजरायली सेना का यह अभियान युद्ध अपराध है। इस पर इजराइल ने कहा कि उसका मकसद सीमा क्षेत्र में हिजबुल्लाह के सुरंगों के नेटवर्क को नेस्तनाबूत करना है।
लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, लेबनान में मंगलवार को इजराइल की एयर स्ट्राइक में कम से कम 25 लोग मारे गए और 32 अन्य घायल हो गए। इजराइल ने माउंट लेबनान के चौफ जिले के बारजा में एक आवासीय अपार्टमेंट को निशाना बनाया। इस हमले में 15 लोग मारे गए। गांवों और कस्बों में हुए हमले में 10 अन्य लोग हताहत हुए हैं। इजराइल ने लेबनान और सीरिया के बीच मस्ना-जदीदत याबूस सीमा क्रॉसिंग पर एक वाहन को निशाना बनाया।
इस बीच, हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने गोलान में इजराइल की 810वीं हरमोन ब्रिगेड के मुख्यालय माले गोलानी बैरक पर रॉकेटों से हमला किया। कई इजरायली शहरों में भी रॉकेट दागे हैं।
इजराइल के हमले में दक्षिणी लेबनान के 29 गांव मलबे में तब्दील
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
ओबामा ने कमला हैरिस को राष्ट्रपति के रूप में समर्थन दिया, डोनाल्ड ट्रंप की "झूठी बातों" की आलोचना की
अमेरिका की प्रेसिडेंशियल डिबेट में कभी कमला तो कभी ट्रंप पड़े भारी
वाशिंगटन:अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्...
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में नवाब अकबर बुगती की बरसी पर विद्रोहियों का कहर, सुबह से रात तक हमले, 50 से ज्यादा को मौत के घाट उतारा
पाकिस्तान के सर्वाधिक साधन संपन्न और अशांत बलूचिस्तान प्रांत में नवाब अकबर बुगती की 18व...
लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग पर बोलीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में आग के कारण कई घर जल गए हैं। यह आग अब लॉस एंजिल्स ...
Stay Connected
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये में शहर |
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक ...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहशत, पूर्ण पुलिस स्टेशन की मांग फिर तेज
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
Previous
Article