इटावा : अयोध्या से आनंद विहार जा रही वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर इटावा जनपद से गुजरते समय बीती रात सांड टकरा गया। सांड के ट्रेन के इंजन से टकराने से आनंद विहार ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होते होते बच गई। हालांकि इसके चलते ट्रेन का इंजन फेल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों की टीम ने घंटों को कड़ी मशक्कत के बाद इंजन को दुरुस्त कराकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या से आनंद विहार जा रही वंदे भारत ट्रेन गुरुवार की देर रात जब इटावा जनपद के भरथना रेलवे फाटक संख्या 20B के पास से गुजर रही थी तभी इंजन से सांड टकरा गया। टक्कर की आवाज हाेते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन काे राेक दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से ट्रेन बाल बाल बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची रेलवे के अधिकारियों और रेलवे की तकनीकी टीम माैके पर पहुंची। टीम ने इस टक्कर से फेल इंजन काे घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दुरुस्त कर दिया। इसके बाद ट्रेन काे आगे गंतव्य के लिए रवाना किया।
इटावा में वंदे भारत ट्रेन से सांड टकराने से इंजन हुआ फेल, दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग एक घंटे रहा बाधित
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज रवाना होंगे रूस
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ...
महालया के साथ ही देवी पक्ष का आगाज, तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में बुधवार को महालया के साथ ही देवी पक्ष यानी द...
Previous
Article