हरिद्वार : उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सोमवार को हरिद्वार के रुड़की कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन से उत्तर प्रदेश बरेली के मुख्य आरोपित समेत तीन नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। साथ ही 95 लाख की 317 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त किए है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार में पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए रोडवेज के पास से तीन व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित 317 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में शहजाद (35) पुत्र तासीन निवासी लक्सर हरिद्वार, आजाद (20) पुत्र शकील निवासी लक्सर हरिद्वार व रईस अहमद (51) पुत्र गुलाम हुसैन निवासी बरेली उत्तर प्रदेश हैं।
उत्तर प्रदेश बरेली से लाकर उत्तराखंड में बेचते थे स्मैक
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि बरामद स्मैक वह बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आए थे। हरिद्वार निवासी तस्कर शहजाद और आजद ने बताया कि उन्होंने यह स्मैक बरेली से मंगवाई थी जिसे रईस अहमद बरेली से लेकर आ रहा था।
अब तक 47 नशे के सौदागर गिरफ्तार, 15 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद
एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि इस वर्ष अब तक एसटीएफ की एएनटीएफ ने 47 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 करोड़ 15 लाख 40 हजार रुपये की स्मैक, 39 लाख 61 हजार रुपये की चरस, 10 लाख रुपये का गांजा, 15 लाख रुपये का डोडा पोस्त, पांच लाख 32 हजार रुपये की अफीम एवं करीब 4.50 लाख रुपये की एमडी कुल लगभग 15 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद करने में सफलता पाई है।
उत्तराखंड एसटीएफ ने बरेली के मुख्य नशा तस्कर समेत तीन को दबोचा, 95 लाख की स्मैक बरामद
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
एटीएफ 4,567.76 रुपये प्रति किलो लीटर तक हुआ सस्ता, नई दरें लागू
नई दिल्ली:त्योहारी सीजन की शुरुआत होने से पहले ही सार्वजनिक क्षेत्र क...
अक्टूबर में है छुट्टियों की भरमार, दशहरा से दिपावली तक 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
नई दिल्ली:अक्टूबर त्योहारी महीना होने वाला है। सितंबर की तरह ही अक्ट...
अमेजन-फ्लिपकार्ट के खिलाफ सीसीआई की रिपोर्ट को लेकर देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे व्यापारी
नई दिल्ली : देशभर के व्यापारी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट ...
Previous
Article