देहरादून: आपदा प्रभावित राज्य उत्तराखंड में जगह-जगह हो रहा भूस्खलन जानलेवा होता जा रहा है। मलबा कब किस पर गिर जाए, किसी को नहीं पता होता। शनिवार को भूस्खलन के मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने मलबे से सभी शव निकालकर कर पुलिस के सुपुर्द किया है। घायलों को अस्पताल भेजा है।
आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पिथौरागढ़ से गढ़कोट में भूस्खलन से एक महिला के दबने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबी महिला देवकी देवी (75) पत्नी पूरन चंद्र उपाध्याय निवासी ग्राम गढ़कोट का शव बाहर निकाला। जनपद अल्मोड़ा के लमगड़ा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था। जबकि दो लोग खाई में गिर गए थे।
एसडीआरएफ टीम ने खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि इनकी पहचान नहीं हो पाई है।नैनीताल जिला नियंत्रण कक्ष से झुतिया गांव रामगढ़ के पास कुछ लोगों के नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण फंसने की सूचना एसडीआरएफ को मिली। एसआई संतोष परिहार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर वहां फंसे पांच परिवार के 19 लोगों को सुरक्षित निकाल सनराइज पब्लिक स्कूल तल्ला रामगढ़ में सकुशल पहुंचाया।
अल्मोड़ा जिला नियंत्रण कक्ष से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि पनार के पास नदी में दो व्यक्ति फंसे हुए हैं। अपर उप निरीक्षक रवि रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गंगोत्री राजमार्ग पर पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गया। उत्तरकाशी जिला नियंत्रण कक्ष की सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और उक्त पेड़ को किनारे हटाकर यातायात सुचारू किया।
उत्तराखंड में जगह-जगह भूस्खलन, महिला समेत तीन की मौत
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
फूड प्रोसेस राइस मिल में लगी आग,लाखों का नुकसान
दुर्गरायपुर: दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में स्थित नमन फूड...
यूपीआई और एएएनआई को जोड़ने पर काम कर रहे भारत-यूएई: पीयूष गोयल
मुंबईनई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स...
पहलगाम टूरिस्ट अटैक: आतंकियों के स्केच जारी, बाईसरण में हुई थी दिल दहला देने वाली घटना
श्रीनग...
अदाणी ग्रीन एनर्जी का दावा, रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप वाली सभी खबरें गलत
अहमदाबाद, 27 नवंबर : गौतम अदाणी, सागर अदाणी और विनीत जैन पर अमेरिकी वि...
Previous
Article