नई दिल्ली:त्योहारी सीजन की शुरुआत होने से पहले ही सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम में 4,567.76 रुपये प्रति किलोलीटर तक घटा दी है। एटीएफ के भाव घटने से हवाई सफर सस्ता हो सकता है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक नई दिल्ली में विमान ईंधन एटीएफ 5883 रुपये सस्ता होकर 87,597.22 रुपये प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) हो गया है। वहीं, कोलकाता में एटीएफ 5,687.64 रुपये सस्ता होकर अब 90,610.80 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है।
इसी तरह मुंबई में एटीएफ का भाव 5,566.65 रुपये सस्ता होकर 81,866.13 रुपये प्रति किलोलीटर में मिल रहा है, जो पहले 87,432.78 रुपये प्रति किलोलीटर का था। चेन्नई में एटीएफ के दाम 6,099.89 रुपये तक घटे हैं, जो अब 90,964.43 रुपये प्रति किलोलीटर में मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) को जेट फ्यूल भी कहा जाता है। यह विमानों को चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन है। इसकी दरें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं। एटीएफ की कीमतों में कटौती होने से हवाई सफर सस्ता होने की उम्मीद बढ़ जाती है, जबकि एयरलाइन कंपनियों को राहत मिलती है।
एटीएफ 4,567.76 रुपये प्रति किलो लीटर तक हुआ सस्ता, नई दरें लागू
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
हिमाचल में दूसरे दिन भी बारिश, एनएच सहित 47 सड़कें बंद
शिमला:हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मानसून की सक्रियत...
ईरान-इजरायल संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार ने नागरिकों को जारी किया यात्रा परामर्श
नई दिल्ली : भारत सरकार ने परामर्श जारी कर नागरिकों को ईरान की गैर-जरूर...
चिंता की हवा: दीवाली से पहले दिल्ली में प्रदूषण का गंभीर स्तर
दिल्ली:राष्ट्रीय राजधानी में दीवाली से एक दिन पहले वायु गुणवत्ता और बि...
Previous
Article