मुंबई, 23 जनवरी : फिल्म जगत के चार कलाकारों को पाकिस्तान से ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली है। इनमें अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेता राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और अभिनेता-गायिका सुगंधा मिश्रा के नाम शामिल हैं। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की मेल पर
आई इस धमकी के मामले में अंबोली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंबोली पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि फिल्म जगत के चार कलाकारों को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी अभिनेता राजपाल के ईमेल पर आई है और इसकी शिकायत राजपाल की पत्नी राधा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज कराया है।
मौत की धमकी वाले ईमेल में कहा गया है, "हम आपकी हाल की गतिविधियों पर नजऱ रख रहे हैं और हमारा मानना है कि यह महत्वपूर्ण है कि हम आपके ध्यान में एक संवेदनशील मामला लाएं। यह कोई पब्लिसिटी स्टंट या आपको परेशान करने का प्रयास नहीं है, हम आपसे इस संदेश को अत्यंत गंभीरता और गोपनीयता के साथ लेने का आग्रह करते हैं।" इस ईमेल में आगे की चेतावनियों में मांगें पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। साथ ही लिखा गया है कि अगर हमें कोई रिप्लाई नहीं मिलता है, तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और हम जरूरी कार्रवाई करेंगे। ईमेल को भेजने वाले ने 'बिष्णु' नाम से साइन किया है।
पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में पता चला है कि यह पाकिस्तान से ही आया है। पाकिस्तान के आईपी पते का पता लगा लिया है और पाकिस्तान से पत्राचार करने के लिए सरकार से मदद मांग रही है।
कमेडियन कपिल शर्मा व अभिनेता राजपाल सहित चार लोगों को पाकिस्तान से आई मेल से मिली धमकी, जांच जारी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
विरार-ग्लोबल सिटी को विजयादशमी पर पानी की सौगात!
विरार: विरार पश्चिम के ग्लोबल सिटी को विजयादशमी के मौके पर पानी मिलने ...
झगड़ा सुलझाने की कीमत चुकानी पड़ी दुकानदार को
भाईंदर: पूर्व स्थित मीरा भाईंदर रोड पर पुराने पेट्रोल पंप के पास पीयूस...
तितवला में महिला के साथ हुई सार्वजनिक बदसलूकी, पति और परिवार पर हमला; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
तितवला ठाणे: तितवला के बाल्यानी क्षे...
एल्फिंस्टन ब्रिज बंद: मुंबई का 125 साल पुराना पुल चरणबद्ध तरीके से 10 जुलाई तक होगा ध्वस्त, जानिए पूरी जानकारी
मुंबई: मुंबई का ऐतिहासिक एल्फ...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article