कराची : पाकिस्तान में कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर सड़क पर रविवार रात हुए एक भीषण विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और एक विदेशी नागरिक समेत 11 अन्य घायल हो गए। इस विस्फोट पर परस्पर विरोधी बातें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि इस विस्फोट को पूरे शहर में सुना गया। कई अधिकारी इसे आईईडी विस्फोट कह रहे हैं। कुछ अफसर कह रहे हैं कि यह विस्फोट एक वाहन के तेल टैंकर से टकराने की वजह से हुआ।
डॉन समाचार पत्र ने अपनी खबर में यह उल्लेख करते हुए कहा है कि पुलिस और रेंजर्स की बड़ी टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। विस्फोट स्थल के फुटेज में कई वाहन आग की लपटों में घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि बम निरोधक दस्ता विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने का प्रयास कर रहा है।
घटनास्थल पर उप महानिरीक्षक (पूर्व) कैप्टन (सेवानिवृत्त) अजफर महेसर ने पत्रकारों से पुष्टि की कि विस्फोट में दो लोग मारे गए हैं। विस्फोट की चपेट में आए सात वाहन नष्ट हो गए। उन्होंने कहा कि विस्फोट की सटीक प्रकृति का पता लगाने में समय लगेगा। फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने पर ही साफ होगा कि यह आतंकवादी वारदात है या दुर्घटना। प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड ने बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है।
पुलिस अधिकारी डॉ. सुम्मैया सैयद ने कहा है कि एक पुलिसकर्मी और एक महिला समेत कम से कम नौ घायलों को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया है। घायलों में से दो को क्लिफ्टन के एक निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान पुलिस कांस्टेबल वकार अहमद (28) मोहम्मद इलियास (35), मोहम्मद नईम (51), रानू खान (35), अजीम मीर (45), तस्लीम नूर (48), अली रफीक (29), हमजा अतीक (28) और मोहिउद्दीन (30) के रूप में की गई है।
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक बयान में कहा गया कि उसकी सभी संपत्तियां सुरक्षित हैं और उड़ानें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं।
सिंध के गवर्नर कामरान टेसोरी ने कहा कि जांच चल रही है और अटकलों से बचना चाहिए। सिंध के गृहमंत्री जियाउल हसन लंजर ने बताया कि यह आईईडी विस्फोट है। विस्फोट के समय विदेशी नागरिकों का एक काफिला इलाके से गुजर रहा था। चैनल एआरवाई न्यूज के अनुसार, यह विस्फोट जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सिग्नल के पास हुआ।
कराची एयरपोर्ट के बाहर विस्फोट, दो की मौत, एक विदेशी नागरिक समेत 11 घायल
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
लॉस एंजिल्स में आर्कबिशप गोमेज ने यौन शोषण पीड़ितों से मांगी माफी, 1353 लोगों को 880 मिलियन डॉलर के भुगतान पर सहमति
लॉस एंजिल्स : संयुक्त राज्य अमेरिका में सैकड़ों लोगों का बचपन में यौन ...
लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग पर बोलीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में आग के कारण कई घर जल गए हैं। यह आग अब लॉस एंजिल्स ...
सीरियाई सरकार के हाथ से गया अलेप्पो, शहर का बड़ा हिस्सा हयात तहरीर अल-शाम के नियंत्रण में
दमिश्क : लंबे समय से गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-...
भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की लाओस में चार्ल्स मिशेल, मार्कोस और क्लाउस से मुलाकात
विएंतियान लाओस: भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाओस की राजधानी...
Stay Connected
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये में शहर |
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक ...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहशत, पूर्ण पुलिस स्टेशन की मांग फिर तेज
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
Previous
Article