नई दिल्ली, 23 नवंबर : दो राज्यों महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनाव के बाद शनिवार सुबह 8 बजे मतों की गिनती शुरू हो गई। कुछ घंटे बाद शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोनों राज्यों में किसकी ताजपोशी होगी, दोपहर तक यह साफ हो जाएगा। इसके साथ केरल की चर्चित वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव एवं उत्तर प्रदेश की नौ सीटों समेत 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज घोषित होंगे। इन सभी सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है।
महाराष्ट्रः किसकी होगी ताजपोशी
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को हुए चुनाव में 9.7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। 4,136 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। भाजपा की अगुवाई वाला महायुति (भाजपा-शिवसेना-एनसीपी) गठबंधन राज्य में दोबारा सरकार बनाने की कोशिश में है। जबकि जबकि महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस-शिवसेना यूबीटी-एनसीपी शरद पवार खेमा) सत्ता में वापसी पर नजरें गड़ाए है। आज दोपहर तक साफ हो जाएगा कि राज्य में दोनों गठबंधनों में से किसकी सरकार बनेगी।
झारखंडः किसकी बनेगी सरकार
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों 13 नवंबर और 20 नवंबर को हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। इसके लिए मतों की गिनती का काम सुबह 8 बजे शुरू हो गया। झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 1211 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो जैसे चर्चित चेहरे भी हैं। झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार है। उसके सामने झारखंड की सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है। जबकि राज्य की सत्ता में वापसी के लिए भाजपा ने चुनाव के दौरान पूरी मेहनत की है।
दो लोस और 48 विस सीटों पर उपचुनाव के नतीजे
दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ आज सुबह 8 बजे केरल की वायनाड एवं महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तर प्रदेश की नौ सीटों समेत 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती का काम भी शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतों की गिनती हो रही है उनमें मीरापुर, कुन्दरकी, गाजियाबाद, खैर सुरक्षित, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां विधानसभा सीट शामिल है।
किसमें कितना दमः महाराष्ट्र व झारखंड विस चुनाव नतीजे आज, सुबह 8 बजे मतों की गिनती शुरू -48 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज घोषित होंगे
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
जयनगर में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या, थाने पर हमला एवं पुलिस कैंप में आग
कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के जयनगर के महिषमारी इलाके में नौ साल की बच्...
श्रीनगर पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, फंसे हुए पर्यटकों को दी हरसंभव मदद का भरोसा
श्रीनगर:पहालगाम में हुए भीषण ...
रायपुर में 101 फीट के रावण के पुतले का होगा दहन
रायपुर : छत्तीसगढ़ में शनिवार को विजयादशमी के अवसर पर रायपुर के प्रमुख...
राष्ट्रपति मुर्मू आज उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना
भोपाल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास...
Previous
Article