बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि इन दोनों का रिश्ता टूट गया है लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आखिरकार अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप पर मुहर लगा दी है। मलायका और अर्जुन छह साल तक रिलेशनशिप में थे। अब अर्जुन ने कहा है कि वह सिंगल हैं।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक कार्यक्रम में अर्जुन कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के लिए टीम यहां पहुंची थी। रोहित शेट्टी और टाइगर श्रॉफ भी यहां आए। वीडियो में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बगल में अर्जुन खड़े नजर आ रहे हैं। यहां बात करते हुए अर्जुन ने अपने और मलायका के ब्रेकअप की पुष्टि की।
जैसे ही अर्जुन माइक हाथ में लेते हैं, भीड़ में से लोग मलायका के नाम के नारे लगाने लगते हैं। यह सुनकर अर्जुन कहते हैं 'मैं सिंगल हूं।' "नहीं, नहीं! अभी मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो। इन्होंने टॉल और हैंडसम ऐसे बोला, जैसे शादी की बात करने जा रहे हैं बस इसलिए बोल रहा हूं।" अर्जुन ने दर्शकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
अर्जुन-मलाइका 2018 से थे साथ
मलायका अरोड़ा की शादी अरबाज खान से हुई थी। 2017 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद वह अर्जुन कपूर को डेट करने लगीं। मलायका और अर्जुन कपूर 2018 से एक साथ थे। दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाया नहीं। वे एक-दूसरे के साथ वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते रहते थे। अर्जुन भी सार्वजनिक रूप से अपने और मलायका के रिश्ते के बारे में बात करते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कहा जा रहा था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। आखिरकार अर्जुन ने कह ही दिया कि ये रिश्ता खत्म हो गया है।
अर्जुन कपूर के काम की बात करें तो वह 'सिंघम अगेन' में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान मूख्य भूमिका में हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार भी फिल्म में दिखेंगे। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होगी।
खत्म हुआ 6 साल का रिश्ता, मलाइका का नाम सुनते ही अर्जुन कपूर ने कहा 'मैं सिंगल हूं'
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
पाकिस्तान पर असदुद्दीन ओवैसी के बयान का रणवीर शौरी ने किया समर्थन, बोले - "अब देश एकजुट है"
बॉलीवुड अभिनेता रनवीर शौरी ने ऑल इंडिया मजलिस-...
सिडनी में नए साल का स्वागत करते दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ये पॉपुलर कपल इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में है। भारत बनाम ऑस्ट्र...
'बिग बॉस 18' के घर की पहली झलक आई सामने
बिग बॉस 18 6 अक्टूबर से शुरू होगा। हर साल की तरह सलमान खान इस रियलिटी शो के भी होस्ट ...
हार्दिक पांड्या से तलाक लेने के बाद मुंबई लौटी नताशा स्टेनकोविक
मुंबई:नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में हार्दिक पंड्या से तलाक के बाद मुं...
Previous
Article