मुंबई : बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को गैंगस्टर राजेंद्र सदाशिव निकालजे उर्फ छोटा राजन को होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के मामले में जमानत दे दी है। साथ ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में बॉम्बे सेशन कोर्ट द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा को स्थगित कर दिया है।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि जब तक छोटा राजन की सजा को दी गई चुनौती का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक उम्रकैद की सजा पर रोक जारी रहेगी। गौरतलब है कि छोटा राजन के विरुद्ध अन्य मामले विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं, इसलिए छोटा राजन को जेल में ही रहना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार साल 2001 में रंगदारी के लिए होटल व्यवसायी जया शेट्टी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 30 मई को बॉम्बे सेशन कोर्ट की एक विशेष अदालत ने यह मानते हुए छोटा राजन को उम्रकैद की सजा सुनाई थी कि यह हत्या छोटा राजन के इशारे पर हुई थी। राजन ने इस सजा को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। इसी मामले में बाम्बे हाई कोर्ट की जस्टिस न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की पीठ ने छोटा राजन को एक लाख रुपये की शर्त के साथ जमानत मंजूर की है ।
उल्लेखनीय है कि होटल मालिक जया शेट्टी की उनके ही होटल में 4 मई 2001 को छोटा राजन गिरोह के दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले जया शेट्टी को रंगदारी के लिए छोटा राजन गिरोह से धमकी मिल चुकी था और उन्हें सुरक्षा दी गई थी। हालांकि, इस घटना से कुछ दिन पहले जया शेट्टी ने पुलिस सुरक्षा लौटा दी थी। इसी मामले में छोटा राजन पर रवि पुजारी के जरिए जया शेट्टी से 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप पुलिस ने लगाया था।
गैंगस्टर छोटा राजन को जया शेट्टी हत्याकांड में जमानत मिली, उम्रकैद की सजा भी स्थगित
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक...
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ—मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया—ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी स...
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड...
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने फरहान के नाम पर जा...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्र...
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। स्लम पुनर्विकास प्राधिक...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले ...
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरात्रि के मौके पर हुए एक भंडारे के दौरान दर्दनाक हाद...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर ऐतिहासिक पहल: राज्यभर में 102 रोजगार मेले, एक ही दिन में 27,000 युवाओं को मिला रोजगार
मुंबई, 23 जुलाई...
केंद्रीयमंत्री नड्डा आज मुंबई में करेंगे लालबाग के राजा के दर्शन
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्री...
अप्रैल से अक्टूबर तक टिकट जांच अभियान में पश्चिम रेलवे ने वसूला 80 करोड़ रुपये जुर्माना
मुंबई:पश्चिम रेलवे की मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों, मेल-एक्सप्रेस के साथ...
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की मुलाकात: मुंबई शादी में राजनीतिक अटकलें तेज
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना MNS ...
Previous
Article