रायबरेली:गोली मारकर सर्राफ़ा व्यापारी से बड़ी लूट हुई है। लुटेरे करीब 10 लाख के आभूषणों से भरा बैग लेकर फ़रार हो गए हैं। गोली लगने से घायल व्यापारी को लखनऊ रेफर किया गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस के आलाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम की मदद से भी सबूतों को खंगाला जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुर्दी मजरे कोरिहरा गांव निवासी हरिओम सोनी पुत्र मंसाराम सोनी की अम्बारा पश्चिम गांव में बालाजी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह सोमवार को करीब 10 बजे बाइक से अपनी दुकान जा रहा था। जैसे ही वह गणेशन मंदिर के पास पहुंचे, दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली हरिओम के बाई आंख के नीचे जाकर धंस गई। मौके से बदमाश हरिओम सोनी से आभूषणों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी हरिओम ने अपने भाई शिवम सोनी को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से हरिओम को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालात गंभीर होने पर हरिओम को लखनऊ रेफर किया गया है।
शिवम सोनी के अनुसार हरिओम के पास लगभग 10 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण थे। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
गोली मारकर सर्राफ़ा व्यापारी से 10 लाख की लूट, व्यापारी की हालत गंभीर
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
भारत ने नेपाल के आग्रह पर पुल निर्माण सामग्री भेजी
काठमांडू : भारत ने नेपाल सरकार के आग्रह पर पुल निर्माण सामग्री भेजी है...
एटीएफ 4,567.76 रुपये प्रति किलो लीटर तक हुआ सस्ता, नई दरें लागू
नई दिल्ली:त्योहारी सीजन की शुरुआत होने से पहले ही सार्वजनिक क्षेत्र क...
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने पंजाब के अमृतसर में कई पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान सीम...
भारत का जलवायु परिवर्तन पर प्रभावी काम, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी ने किया गुणगान
दिल्ली:अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी ने जलवायु परिवर्तन के सं...
Previous
Article