कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के जयनगर के महिषमारी इलाके में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। शुक्रवार रात एक तालाब से बच्ची का शव बरामद हुआ, जिसे लेकर पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया जा रहा है। आक्रोशित भीड़ ने थाने पर हमला किया, पुलिस कैंप में आग लगा दी, और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
शुक्रवार को नौ साल की बच्ची, जो चौथी कक्षा की छात्रा थी, कोचिंग सेंटर से घर नहीं लौटी। उसके परिवार ने महिषमारी पुलिस फाड़ी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें जयनगर थाने में शिकायत करने को कहा गया। परिवार का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी।
शव मिलने के बाद उग्र प्रदर्शन
शनिवार सुबह जब पुलिस ने तालाब से बच्ची का शव बरामद किया, तो इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन परिवार और स्थानीय लोग पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जता रहे हैं।
गुस्साई भीड़ ने महिषमारी पुलिस फाड़ी पर हमला किया, थाने के अंदर तोड़फोड़ की, और पुलिस कैंप में आग लगा दी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जला दिए गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को भी मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस क्षेत्र के लोगों को शांत करने की कोशिश कर रही है। खबर लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।
जयनगर में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या, थाने पर हमला एवं पुलिस कैंप में आग
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
अलग-अलग अभियानों में 4.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद
गुवाहाटी : ड्रग्स पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आज दो सफल एंटी-नारकोटिक्स ...
धनतेरस पर 60 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान
नतेरस के अवसर पर देशभर में लगभग 60 हजार करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान लगाया गया...
नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा : जयशंकर ने कहा - यूक्रेन चाहता है कि भारत वैश्विक शांति सम्मेलन में शामिल रहे!
दिल्ली ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूक्रेन का दौरा करेंगे, ...
कंगना रनौत के बयान पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हंगामा, निंदा प्रस्ताव पारित
शिमला,हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के किसानों...
Previous
Article