टोक्यो:बरसात और भूस्लखन से कई दिन से बेहाल जापान के लोगों को आज इजू द्वीप समूह के आसपास भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 दर्ज की गई। भूकंप आने की वजह ज्वालामुखी गतिविधि बताई गई है। भूकंप के बाद सुबह सुदूर जापानी द्वीपों पर मध्यम दर्जे की सुनामी आई।
द जापान टाइम्स की खबर के अनुसार, देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप आने के बाद आगाह किया कि इजू और ओगासावारा द्वीप शृंखला के तटों पर ज्वार के स्तर से एक मीटर ऊपर तक की लहरें उठ सकती हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी है। इजू समूह के द्वीपों पर लगभग 21,500 और ओगासावारा द्वीप समूह पर लगभग 2,500 लोग रहते हैं। जापान में बरसात और भूस्खलन से भी भारी तबाही हुई है। आज भी राहत और बचाव का काम चल रहा है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
भूकंप आने के लगभग 30 मिनट बाद हचिजो द्वीप पर याने जिले में लगभग 50 सेंटीमीटर की सुनामी का पता चला। तीन अन्य द्वीपों कोजु़ुशिमा, मियाकेजिमा और इजू और ओशिमा पर कम ऊंची लहरें उठीं। भूकंप का असर हचिजो द्वीप से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण में दिखा। यह स्थान राजधानी टोक्यो से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण में है। जापान प्रशांत महासागर को घेरने वाली भूकंपीय रेखा 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है।
जापान के प्रमुख कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने कहा कि सरकार को भूकंप या सुनामी से किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। एजेंसी ने सरकार को बताया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि मंगलवार का भूकंप इजू द्वीप शृंखला में स्मिथ द्वीप के 19 सितंबर को हुए विस्फोट से संबंधित है या नहीं। टोरीशिमा द्वीप के पास अकसर 6.0 तीव्रता के भूकंप आते रहे हैं। यहां 2023 में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था।
जापान में इजू द्वीप के आसपास 5.9 तीव्रता का भूकंप, आधा घंटे बाद आई सुनामी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर इस्लामाबाद में मंगोलिया के प्रधानमंत्री से मिले
इस्लामाबाद : भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर की यहां शंघाई सहयोग संगठन ...
ईरान पर बड़ा साइबर अटैक, परमाणु संयंत्रों और तीनों सरकारी शाखाएं प्रभावित -हमले में विभागों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां चोरी, सभी जरूरी सेवाएं ठप
नई दिल्ली : ईरान और इजराइल के मध्य चल रहे तनाव और जंग के बीच साइबर अटै...
कमला हैरिस आज रात व्हाइट हाउस के 'एलिप्से' से घेरेंगी डोनाल्ड ट्रंप को
वाशिंगटन : संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का काउंट डाउन शु...
अमेरिका ने गाजा पर इजराइल को चेताया, नेतन्याहू ने कहा-फैसला राष्ट्रीय हित के आधार पर लेंगे
वाशिंगटन : अमेरिका ने इजराइल को पत्र भेजकर गाजा पर सैन्य सहायता में कट...
Stay Connected
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये में शहर |
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक ...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहशत, पूर्ण पुलिस स्टेशन की मांग फिर तेज
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
Previous
Article