टोक्यो : जापान में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी आज अपना नया नेता चुनेगी। इस बार रिकॉर्ड नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से कोई एक निवर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की जगह लेगा। इनमें प्रमुख हैं-शिगेरू इशिबा, शिंजिरो कोइजुमी, साने ताकाइची, योशिमासा हयाशी, ताकायुकी कोबायाशी हैं। पूर्व बैंकर इशिबा पांचवीं बार नेतृत्व की दौड़ में शामिल हैं। पहले दौर में किसी भी उम्मीदवार को बहुमत मिलने की संभावना नहीं है। इसलिए शीर्ष दो मत पाने वाले दूसरे दौर में आगे बढ़ेंगे।
जापान के राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी के बेटे शिंजिरो कोईजुमी को 2009 में संसद के लिए चुने जाने के बाद से शीर्ष पद के लिए संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। अगर वह चुने जाते हैं तो 43 साल की उम्र में वह जापान के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री होंगे। 63 वर्षीय साने ताकाइची आर्थिक सुरक्षामंत्री हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शिष्या ताकाइची कट्टर रूढ़िवादी हैं।
जापान टुडे अखबार के अनुसार, चुनाव लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों और बकाया भुगतान करने वाले सदस्यों तक सीमित है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को संसद में बहुमत है। इसलिए विजेता का जापान का अगला प्रधानमंत्री बनना तय है। चुनाव में दो महिलाएं भी किस्मत आजमा रही हैं।
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि विजेता को जल्द से जल्द जनता का विश्वास हासिल करना होगा। अन्यथा जापान अल्पकालिक सरकारों के हानिकारक चक्र में वापस आ सकता है।
ऐसे होगा चुनाव
मतदान लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी सांसदों और 1.1 मिलियन जमीनी स्तर के सदस्यों तक सीमित है। यह देश के पात्र मतदाताओं का एक फीसद से भी कम है। विभाजित मतों के कारण किसी भी उम्मीदवार को मतदान के पहले दौर में बहुमत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसलिए विजेता का निर्धारण संभवतः शीर्ष दो मत पाने वालों के बीच रनऑफ में किया जाएगा। सत्तारूढ़
पार्टी के लिए यह मत महत्वपूर्ण होंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि यह चुनाव 2000 के दशक की शुरुआत के समान युग की वापसी का संकेत दे सकता है।
मीडिया सर्वेक्षण में इशिबा आगे
सभी नौ उम्मीदवार मौजूदा या पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं। पूर्व रक्षामंत्री शिगेरू इशिबा मीडिया सर्वेक्षणों में लगातार नंबर एक पर हैं। पर्यावरण मंत्री शिंजिरो कोइजुमी लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी के बेटे हैं। वह दूसरे पायदान पर हैं। आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची मामूली अंतर से तीसरे स्थान पर हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इन्हीं तीन में से दो के रनऑफ में आगे बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन विजेता की भविष्यवाणी करना मुश्किल है, क्योंकि रनऑफ पार्टी के दिग्गजों के बीच बैकरूम डील से प्रभावित हो सकता है।
निचले सदन में महिला प्रतिनिधित्व
जापान की संसद के निचले सदन में महिलाओं की संख्या मात्र 10.3 फीसद है। जिनेवा स्थित अंतर-संसदीय संघ की अप्रैल में आई रिपोर्ट में 190 देशों में महिला प्रतिनिधित्व के मामले में जापान 163वें स्थान पर है। जापान में पितृसत्तात्मक संस्कृति में बेटों के लिए अपने पिता से राजनीतिक शक्ति विरासत में लेना अभी भी सामान्य बात है। नौ उम्मीदवारों में पांच वंशानुगत राजनेता शामिल हैं।
आगे क्या ?
पहली अक्टूबर को किशिदा और उनके कैबिनेटमंत्री इस्तीफा देंगे। संसदीय अनुमोदन के बाद नया नेता नया मंत्रिमंडल बनाएगा। निचले सदन का वर्तमान कार्यकाल अक्टूबर 2025 तक है।अधिकांश उम्मीदवारों का कहना है कि वे पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद चुनाव कराएंगे। पर्यवेक्षकों को उम्मीद है कि कुछ हफ्तों के भीतर चुनाव हो जाएंगे।
मुख्य विपक्षी दल
जापान की संवैधानिक लोकतांत्रिक पार्टी मुख्य विपक्षी दल है। उसने इस साल स्थानीय चुनाव में कुछ जीत हासिल की है। सोमवार को उसने पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिको नोडा को नेता चुना।
जापान में सत्तारूढ़ दल आज चुनेगा निवर्तमान प्रधानमंत्री किशिदा का उत्तराधिकारी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक...
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ—मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया—ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी स...
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड...
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने फरहान के नाम पर जा...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्र...
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। स्लम पुनर्विकास प्राधिक...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले ...
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरात्रि के मौके पर हुए एक भंडारे के दौरान दर्दनाक हाद...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सीरियाई सरकार के हाथ से गया अलेप्पो, शहर का बड़ा हिस्सा हयात तहरीर अल-शाम के नियंत्रण में
दमिश्क : लंबे समय से गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-...
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पांच और केस दर्ज
इस्लामाबाद : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पीटीआई के संस्थापक और जेल में ब...
जापान में सत्तारूढ़ एलडीपी के मुख्यालय पर पेट्रोल बम फेंके गए
टोक्यो : जापान की राजधानी टोक्यो में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्ट...
बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी की नजर बड़े चुनावी गठबंधन पर
ढाका : देश में अवामी लीग की नेता शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्ला...
Stay Connected
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड़ा, पेट्रोल पंप कर्मचारी भी शामिल
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा, डेवलपर्स को प्रति टेनमेंट ₹3 लाख तक चुकाने पड़ सकते हैं
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्याद...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले नाले में गिरने से 14 वर्षीय आयुष की मौत
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरा...
Previous
Article