नई दिल्ली: सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में करीब 1.98 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। मार्केट कैप में बढ़ोतरी होने के मामले में सबसे अधिक फायदा आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक को हुआ। सोमवार से शुक्रवार के बीच के कारोबार में आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 63,359.79 करोड़ रुपये बढ़कर 9,44,226.88 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 58,569.52 करोड़ की उछाल के साथ 13,28,605.29 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा भारती एयरटेल का मार्केट कैप 44,319.91 करोड़ रुपये बढ़कर 9,74,810.11 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 19,384.07 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 20,11,544.68 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 10,725.88 करोड़ रुपये बढ़ कर 7,00,084.21 करोड़ रुपये और आईटीसी का मार्केट कैप 1,375.6 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,43,907.42 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके विपरीत टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 85,730.59 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 15,50,459.04 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह इंफोसिस का मार्केट कैप 15,861.16 करोड़ रुपये घट कर 7,91,438.39 करोड़ रुपये, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 14,832.12 करोड़ रुपये घट कर 6,39,172.64 करोड़ रुपये और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 7,719.79 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 6,97,815.41 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 20,11,544.68 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद टीसीएस (कुल मार्केट कैप 15,50,459.04 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 13,28,605.29 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 9,74,810.11 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 9,44,226.88 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 7,91,438.39 करोड़ रुपये), हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 7,00,084.21 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 6,97,815.41 करोड़ रुपये), आईटीसी (कुल मार्केट कैप 6,43,907.42 करोड़ रुपये) और एलआईसी (कुल मार्केट कैप 6,39,172.64 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।
टॉप 10 की 6 कंपनियों का मार्केट कैप करीब 2 लाख करोड़ बढ़ा, आईसीआईसीआई को सबसे ज्यादा फायदा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सोना-चांदी के वायदाओं में परस्पर विरुद्ध चालः सोना में रु.161 की तेजी, चांदी रु.1,087 लुढ़की
सोने की वायदा कीमतों में रु.1 की मामूली गिरावटः चांदी में रु.602 की बढ़तः क्रूड ऑयल रु.97 नरम
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी ...
Previous
Article