वाशिंगटन: अमेरिका में फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एके-47 से हमला करने का आरोप में गिरफ्तार रेयान वेस्ले रॉथ यूक्रेन का समर्थक है। रूस-यूक्रेन युद्ध में उसकी पूरी सहानुभूति यूक्रेन के साथ है। 58 वर्षीय रेयान वेस्ले रॉथ की मानसिकता पर विस्मय करने यह खुलासा द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में किया है।
द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप की हत्या की कोशिश के रूप में वर्णित रॉथ यूक्रेन में लड़ने और मरने की इच्छा व्यक्त कर चुका है। रॉथ ने सिग्नल पर अपने प्रोफाइल बायो में लिखा है, ''नागरिकों को इस युद्ध को बदलना होगा और भविष्य के युद्धों को रोकना होगा।'' व्हाट्सऐप पर उसने बायो में लिखा था, ''हममें से प्रत्येक को मानवाधिकारों, स्वतंत्रता और लोकतंत्र का समर्थन करने में मदद के लिए रोजाना छोटे-छोटे कदम उठाने चाहिए।'' रिपोर्ट के अनुसार रॉथ को कोई सैन्य अनुभव नहीं है। उसने रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन की यात्रा की। वह वहां लड़ने के लिए अफगान सैनिकों की भर्ती करना चाहता था।
उल्लेखनीय है कि ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित वेस्ट पाम बीच पर इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के बाहर गोलीबारी हुई। ट्रंप अपने फ्लोरिडा स्थित घर में गोल्फ खेल रहे थे। तभी लगभग 300 मीटर की दूरी पर गोल्फ कोर्स के किनारे झाड़ियों के बीच से किसी ने गोली चलाई और भागने का प्रयास किया।
एफबीआई के अनुसार, एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने भाग रहे हमलावर का पीछा किया। उसे काउंटी में दबोच लिया। आरोपित एके-47 के अलावा एक अन्य बंदूक, दो बैकपैक, एक गोप्रो कैमरा लाया था। सनद रहे, 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को गोली मारी गई थी। हालांकि, गनीमत रही कि गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई।
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार रेयान वेस्ले रॉथ की यूक्रेन से सहानुभूति
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक...
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ—मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया—ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी स...
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड...
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने फरहान के नाम पर जा...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्र...
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। स्लम पुनर्विकास प्राधिक...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले ...
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरात्रि के मौके पर हुए एक भंडारे के दौरान दर्दनाक हाद...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
चीन के थिंक टैंक ने फिलीपींस पर हवाई उकसावे का आरोप जड़ा
बीजिंग:चीन के थिंक टैंक ने फिलीपींस पर हवाई उकसावे का गंभीर आरोप जड़ा ...
राष्ट्रपति मुर्मु आज से मॉरिटानिया की राजकीय यात्रा पर
अल्जीयर्स : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 13 से 19 अक्टूबर तक त...
राष्ट्रपति मुर्मु का अल्जीरियाई कंपनियों से 'मेक इन इंडिया' में शामिल होने का आह्वान
अल्जीयर्स : भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अल्जीरिया की राजधानी अ...
चीन ने जासूसी विमान भेजा जापान, दो मिनट तक मंडराता रहा
जापान ने अपने हवाई क्षेत्र में चीन के एक जासूसी विमान के लगभग दो मिनट तक मंडराने की घटन...
Stay Connected
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड़ा, पेट्रोल पंप कर्मचारी भी शामिल
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा, डेवलपर्स को प्रति टेनमेंट ₹3 लाख तक चुकाने पड़ सकते हैं
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्याद...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले नाले में गिरने से 14 वर्षीय आयुष की मौत
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरा...
Previous
Article