हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में अपराधियाें के हौंसले बुलंद हाेते जा रहे हैं। रानीपुर मोड़ स्थित श्री बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े छह नकाबपाेश बदमाशाें ने कराेड़ाें रुपए की डकैती को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, बदमाशाें ने पहले दुकान में घुसकर मिर्ची वाले स्प्रे का इस्तेताल किया और फिर हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसके बाद, उन्हाेंने स्टाफ काे बंधक बनाते हुए साेने, चांदी और हीरे के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस काे सूचना मिलने के बाद वह माैके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ इलाके में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। शोरूम के मालिक अतुल गर्ग ने बताया कि बदमाशों ने मिर्ची पाउडर डालकर और फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाया, जिसके बाद लूट को अंजाम दिया गया। पुलिस काे शक है कि इस वारदात के पीछे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी कुख्यात गैंग का हाथ हो सकता है। इस घटना ने व्यापारियों में भी गहरा रोष उत्पन्न कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स शोरूम में मचाया आतंक
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
आईआरसीटीसी ने बंद किए 2.5 करोड़ से अधिक यूज़र आईडी, रेलवे टिकट बुकिंग में धांधली पर लगाम
नई दिल्ली, 26 जुलाई
केंद्रीयमंत्री गडकरी,मुख्यमंत्री यादव आज भोपाल में सड़क और पुल निर्माण संबंधी सेमिनार का करेंगे शुभारंभ
भोपाल : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमं...
आरजी कर मेडिकल कॉलेज हत्याकांड: विशेष अदालत में आज से ट्रायल की शुरुआत
कोलकाता : आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अगस्त में हुई महिला जू...
Previous
Article